Wednesday, October 21, 2026
HomeUttarakhandरुड़की में 2 करोड़ रुपये की हेरोइन के साथ पंजाब का तस्कर...

रुड़की में 2 करोड़ रुपये की हेरोइन के साथ पंजाब का तस्कर गिरफ्तार, गंगनहर पुलिस की बड़ी सफलता

रिपोर्ट: अरशद हुसैन

रुड़की: हरिद्वार जिले की रुड़की गंगनहर पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 2 करोड़ रुपये मूल्य की हेरोइन के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किया गया आरोपी पंजाब का निवासी बताया जा रहा है। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि मादक पदार्थ कहां से लाया गया था और इसकी सप्लाई किसे की जानी थी।

मामले का खुलासा एसएसपी हरिद्वार ने मंगलवार को रुड़की गंगनहर कोतवाली में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान किया। उन्होंने बताया कि गंगनहर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लाटरदेवा अंडरपास क्षेत्र से पंजाब निवासी आरोपी को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से बड़ी मात्रा में हेरोइन बरामद हुई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 2 करोड़ रुपये आंकी गई है।

एसएसपी ने बताया कि शुरुआती जांच में आरोपी के मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े होने की आशंका है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी ने हेरोइन कहां से खरीदी, इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं और इसे आगे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था।

पुलिस का कहना है कि मामले के हर पहलू की गंभीरता से जांच की जा रही है। जांच के आधार पर जल्द ही तस्करी के पूरे नेटवर्क का खुलासा होने की संभावना है। साथ ही इस मामले में अन्य आरोपियों की संलिप्तता मिलने पर उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

हरिद्वार पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में नशा तस्करों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

- Advertisement -```html
```
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments