देहरादून में मतदाता सूची पुनरीक्षण तेज, डीएम ने खुद संभाली कमान

Date:

रिपोर्टर: सचिन कुमार

देहरादून: मतदाता सूची को पूरी तरह सटीक और अद्यतन बनाने के लिए देहरादून जिला प्रशासन ने विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को तेज कर दिया है। अभियान की प्रगति का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान स्वयं अजबपुर कलां क्षेत्र पहुंचे और घर-घर चल रहे सत्यापन कार्य का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) से बातचीत कर नोटिस वितरण की प्रक्रिया को समझा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक मतदाता तक समय पर सूचना पहुंचे और किसी भी पात्र व्यक्ति का नाम सूची से छूटने न पाए।

डॉ. चौहान ने कहा कि पुनरीक्षण अभियान की सफलता पूरी तरह बीएलओ की जिम्मेदारी और सतर्कता पर निर्भर करती है। इसी को ध्यान में रखते हुए सभी अधिकारियों को फ्लोचार्ट और चेकलिस्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि कार्य एक समान और पारदर्शी तरीके से पूरा हो सके।

जिला प्रशासन के अनुसार, अब तक जिले में 11 लाख 90 हजार से अधिक मतदाताओं की मैपिंग पूरी की जा चुकी है। वहीं, रिकॉर्ड में विसंगति मिलने पर करीब 5 लाख 47 हजार मतदाताओं को घर-घर जाकर नोटिस दिए जा रहे हैं, ताकि वे समय रहते अपने विवरण में आवश्यक सुधार करा सकें।

प्रशासन का मानना है कि इस अभियान के पूरा होने के बाद जिले की मतदाता सूची पहले से अधिक सटीक होगी, जिससे भविष्य के चुनावों में मतदान प्रक्रिया और अधिक पारदर्शी एवं व्यवस्थित बन सकेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

नैनीताल के सभी वार्डों में विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार, निर्माण समिति ने की समीक्षा

रिपोर्ट: ललित जोशी नैनीताल: सरोवर नगरी नैनीताल में नगर पालिका...

नीति आयोग की रिपोर्ट ने उत्तराखंड की विकास यात्रा को दी नई पहचान

रिपोर्टर: सचिन कुमार देहरादून: नीति आयोग की हालिया रिपोर्ट में...

कॉर्बेट के जंगल में अकेला मिला हाथी का शावक, वन विभाग ने सुरक्षित किया रेस्क्यू

रिपोर्ट: आसिफ इक़बाल रामनगर: कॉर्बेट टाइगर रिजर्व की झिरना रेंज...

नंदा की चौकी पुल पर पीडब्ल्यूडी का बड़ा बयान, पुल पूरी तरह सुरक्षित

रिपोर्टर: सचिन कुमारदेहरादून: नंदा की चौकी स्थित नवनिर्मित पुल...