Thursday, November 26, 2026
HomeUncategorizedदिवाकर भट्ट के सपनों को साकार करने का संकल्प, 2027 मेंचुनाव पर...

दिवाकर भट्ट के सपनों को साकार करने का संकल्प, 2027 मेंचुनाव पर नजर

रुड़की: रुड़की में उत्तराखंड क्रांति दल डेमोक्रेटिक के जिला कार्यालय पर पार्टी के संस्थापक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय दिवाकर भट्ट की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। तराई मंडल प्रभारी विमल शर्मा के नेतृत्व में आयोजित बैठक में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने दिवाकर भट्ट के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उनके संघर्षों, विचारों और उत्तराखंड के हितों के लिए किए गए योगदान को याद किया गया।

इस मौके पर तराई मंडल प्रभारी विमल शर्मा ने कहा कि दिवाकर भट्ट उनके आदर्श रहे हैं। उन्होंने उत्तराखंड की अस्मिता,पहचान और प्रदेश के अधिकारों के लिए हमेशा संघर्ष किया। उनके बताए रास्ते पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता उनके विचारों को आगे बढ़ाते हुए संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं।

आगामी 2027 विधानसभा चुनाव में उत्तराखंड क्रांति दल डेमोक्रेटिक पूरी मजबूती और दमखम के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी। पार्टी प्रदेश की राजनीति में अहम भूमिका निभाने के साथ ही सरकार बनाने में भी अपनी महत्वपूर्ण भागीदारी सुनिश्चित करने का प्रयास करेगी। वहीं जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा ने कहा कि स्वर्गीय दिवाकर भट्ट का पूरा जीवन उत्तराखंड और यहां के लोगों के अधिकारों के लिए समर्पित रहा। उन्होंने कहा कि दिवाकर भट्ट ने जिस सोच और संकल्प के साथ पार्टी की नींव रखी थी, उसे आगे बढ़ाना प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है। आज प्रदेश को एक मजबूत क्षेत्रीय राजनीतिक विकल्प की आवश्यकता है। यूकेडी डेमोक्रेटिक गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचकर जनता के मुद्दों को उठाएगी और युवाओं, किसानों, बेरोजगारों तथा आमजन की आवाज बनेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन विस्तार और 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।

- Advertisement -```html
```
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments