Thursday, November 26, 2026
HomeUncategorizedसंविधान दिवस पर जिला कार्यालय चमोली में कार्मिकों ने ली प्रस्तावना की...

संविधान दिवस पर जिला कार्यालय चमोली में कार्मिकों ने ली प्रस्तावना की शपथ

चमोली: संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को जिला कार्यालय चमोली परिसर में शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में परियोजना निदेशक आनंद सिंह भाकुनी ने जिला कार्यालय के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भारतीय संविधान की प्रस्तावना (उद्देशिका) की शपथ दिलाई।

इस दौरान सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भारत को संपूर्ण प्रभुत्व-संपन्न, समाजवादी, पंथनिरपेक्ष एवं लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाए रखने के साथ ही देश के नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक न्याय, विचार एवं अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, समानता तथा बंधुता सुनिश्चित करने के संवैधानिक मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

कार्यक्रम के माध्यम से कार्मिकों ने संविधान में निहित आदर्शों एवं मूल्यों को आत्मसात करने और उनके अनुरूप अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर मुख्य कृषि अधिकारी जेपी तिवारी, जिला पर्यटन अधिकारी अरविंद गौड़, कोषाधिकारी राजीव कांत सहित जिला कार्यालय के विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

- Advertisement -```html
```
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments