Wednesday, October 14, 2026
Homeaccidentरुड़की गोदाम में आग: बीटीगंज मंडी में बड़ा हादसा टला.....

रुड़की गोदाम में आग: बीटीगंज मंडी में बड़ा हादसा टला…..

रुड़की:अनाज मंडी के गोदाम में भीषण आग, दमकल की तत्परता से बड़ा हादसा टला शहर की अनाज मंडी बीटीगंज इलाके में गुरुवार देर रात एक गोदाम में अचानक भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि दमकल विभाग की त्वरित कार्रवाई से आग पर काबू पा लिया गया और बड़ा हादसा टल गया।

देर रात लगी आग, मची अफरा-तफरी

मामला गंगनहर कोतवाली क्षेत्र की अनाज मंडी बीटीगंज का है। यहां एक दुकान की ऊपरी मंजिल पर बने गोदाम में देर रात करीब 12 बजे अचानक आग लग गई। गोदाम में चिप्स, मुरमुरे और खील जैसी खाद्य सामग्री का भंडारण किया गया था। आग लगते ही आसपास के व्यापारियों और स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया और तुरंत फायर स्टेशन को सूचना दी गई।

दमकल की दो गाड़ियों ने पाया काबू

सूचना मिलते ही अग्निशमन अधिकारी वंश नारायण यादव के नेतृत्व में दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने मोटर फायर इंजन से दो होज पाइप लाइन बिछाकर पानी की बौछार शुरू की और आग बुझाने का अभियान चलाया।

धुएं के बीच चलाया गया रेस्क्यू

गोदाम के अंदर धुआं भर जाने के कारण राहत कार्य काफी जोखिम भरा हो गया। फायर कर्मियों ने आयरन कटर की मदद से खिड़की काटकर अंदर रखा सामान बाहर निकाला और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया।

लाखों का सामान बचाया

हालांकि आग से गोदाम में रखा कुछ चिप्स, मुरमुरे और खील जलकर नष्ट हो गया। साथ ही गोदाम की विद्युत वायरिंग और फिटिंग को भी नुकसान पहुंचा है। लेकिन दमकल विभाग की समय पर कार्रवाई से लाखों रुपये का सामान जलने से बच गया और आग को आसपास की दुकानों तक फैलने से रोक लिया गया।

फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है, लेकिन दमकल विभाग की तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया।

- Advertisement -```html
```
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments