रुड़की में किसानों की मांगों को लेकर सौंपा गया ज्ञापन, मुफ्त बिजली-पानी की उठी मांग

Date:

रिपोर्टर: अरशद हुसैन

रुड़की में किसान मजदूर संगठन सोसायटी ने किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर जॉइंट मजिस्ट्रेट के माध्यम से उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नाम ज्ञापन सौंपा। इस दौरान किसानों के लिए मुफ्त बिजली और पानी की सुविधा उपलब्ध कराने की प्रमुख मांग उठाई गई।

सोसायटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष महक सिंह सैनी ने कहा कि उत्तराखंड के किसानों को कृषि कार्यों के लिए पर्याप्त संसाधन नहीं मिल पा रहे हैं, जिससे उन्हें आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने मांग की कि उत्तर प्रदेश सरकार की तर्ज पर उत्तराखंड में भी सिंचाई के लिए बिजली और पानी को पूरी तरह मुफ्त किया जाए।

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी सैतपाल ने भी सरकार से किसानों की समस्याओं का जल्द समाधान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसानों की अनदेखी किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

किसान नेताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं करती है, तो किसानों को आंदोलन का रास्ता अपनाने के लिए मजबूर होना पड़ सकता है।

ज्ञापन के माध्यम से किसानों ने अपनी समस्याओं को सरकार तक पहुंचाते हुए त्वरित समाधान की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

सरहद के प्रहरी से पर्यावरण प्रहरी तक: वृक्षारोपण से बदलती सोच की प्रेरक पहल

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आप सभी सम्मानित...

देहरादून में बड़ी वारदात की साजिश नाकाम, पुलिस मुठभेड़ में राजस्थान के दो बदमाश गिरफ्तार

देहरादून: राजधानी देहरादून में पुलिस ने एक बड़ी आपराधिक...