कृषि मंत्री गणेश जोशी ने की विभागीय समीक्षा, फसल नुकसान पर त्वरित मुआवजे के निर्देश

Date:

रिपोर्टर: सचिन कुमार

देहरादून में प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कृषि एवं उद्यान विभाग के अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण विभागीय समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति का विस्तार से आकलन किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में आगामी मई माह में प्रस्तावित कृषि एक्सपो की तैयारियों पर भी विस्तृत चर्चा हुई। मंत्री ने अधिकारियों से कार्यक्रम की रूपरेखा, व्यवस्थाओं और किसानों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए ठोस योजना बनाने को कहा।

इसके साथ ही, हाल ही में हुई बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान की स्थिति पर भी चर्चा की गई। अधिकारियों ने जानकारी दी कि दो जिलों में फसलों को 33 प्रतिशत से अधिक नुकसान हुआ है।

  • ऊधम सिंह नगर जिले के गदरपुर क्षेत्र में 10.95 हेक्टेयर भूमि प्रभावित हुई
  • टिहरी जिले के जौनपुर ब्लॉक में 5.06 हेक्टेयर क्षेत्र में नुकसान दर्ज किया गया
  • उद्यानिकी फसलों में लगभग 18.04 हेक्टेयर क्षेत्र प्रभावित हुआ

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि भारत सरकार के मानकों के अनुसार सभी आवश्यक कागजी कार्यवाही शीघ्र पूरी की जाए, ताकि प्रभावित किसानों को जल्द से जल्द मुआवजा प्रदान किया जा सके।

उन्होंने कहा कि किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए और राहत कार्यों में तेजी लाई जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

पीटीआई शिक्षक पर छात्रा के शोषण का आरोप, निलंबन के बाद जांच तेज

रिपोर्टर: सुभाष चंद खटीमा के चकरपुर क्षेत्र स्थित गोविंद बल्लभ...

डीएसबी परिसर में एंटी-ड्रग रैली, कुलपति बोले—“नशा इंसान के लिए अभिशाप”

रिपोर्ट: ललित जोशीनैनीताल: सरोवर नगरी के डीएसबी परिसर में...

केदारनाथ धाम में पूजा के बाद सीएम धामी ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा

रिपोर्ट: सचिन कुमार देहरादून/केदारनाथ: केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के...

2027 मिशन में नई एंट्री: लोक जनशक्ति पार्टी ने उत्तराखंड में बढ़ाए कदम

रिपोर्टर: प्रदीप जसपुर: उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर...