पीटीआई शिक्षक पर छात्रा के शोषण का आरोप, निलंबन के बाद जांच तेज

Date:

रिपोर्टर: सुभाष चंद

खटीमा के चकरपुर क्षेत्र स्थित गोविंद बल्लभ पंत इंटर कॉलेज में एक गंभीर मामला सामने आया है। विद्यालय के पीटीआई (शारीरिक शिक्षा) शिक्षक पर एक छात्रा ने छेड़छाड़ और शारीरिक शोषण के आरोप लगाए हैं। साथ ही यह भी आरोप है कि शिक्षक ने छात्रा को शादी का झांसा देकर उसे गुमराह किया और जयपुर तक ले गया।

मामले का खुलासा तब हुआ जब पीड़ित छात्रा की मां ने पुलिस में तहरीर देकर आरोपी शिक्षक की कथित करतूतों की जानकारी दी। शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया और जांच शुरू कर दी है।

स्थानीय सामाजिक संगठनों ने भी इस मामले को गंभीरता से उठाया है। विश्व हिंदू परिषद के प्रखंड अध्यक्ष क्षितिज अरोड़ा ने बताया कि आरोपी शिक्षक पहले से शादीशुदा है और उसके बच्चे भी हैं। इसके बावजूद उसने छात्रा को अपने प्रेम जाल में फंसाया और उसे बाहर ले गया, जो बेहद चिंताजनक है।

बजरंग दल के प्रखंड मंत्री प्रदीप ठाकुर के अनुसार, उन्हें इस घटना की जानकारी भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के माध्यम से मिली। सूचना मिलते ही संगठन के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और पुलिस प्रशासन को अवगत कराया। संगठनों के दबाव और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू की।

मामले की गंभीरता को देखते हुए शिक्षा विभाग ने आरोपी शिक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। फिलहाल पुलिस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की तैयारी में जुटी है।

स्थानीय संगठनों ने मांग की है कि आरोपी शिक्षक के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए और उसे जेल भेजा जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मसूरी में सड़क की जल निकासी रोकने का आरोप, स्थानीय निवासी ने PWD से की तत्काल कार्रवाई की मांग

रिपोर्टर: धर्मेंद्र सिंह मसूरी के पिक्चर पैलेस क्षेत्र में...

उत्तराखंड रोडवेज का बड़ा तोहफा: 1 अगस्त से रिटर्न टिकट पर मिलेगी 10% तक की छूट

रुड़की: उत्तराखंड सरकार ने प्रदेश के लाखों रोडवेज यात्रियों...

आम तोड़ने को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प, दो मजदूर घायल, पुलिस जांच में जुटी

संवाददाता: अरशद हुसैन रुड़की के भगवानपुर थाना क्षेत्र में...

उत्तराखंड में बारिश बनी आफत, भूस्खलन से 184 सड़कें बंद, राहत कार्य जारी

रिपोर्टर: सचिन कुमार उत्तराखंड में मानसून अब रफ्तार पकड़ चुका...