Wednesday, October 21, 2026
HomeUttarakhandबिग ब्रेकिंग: केदारनाथ धाम के कपाट खुले, बर्फबारी के बीच उमड़ी आस्था...

बिग ब्रेकिंग: केदारनाथ धाम के कपाट खुले, बर्फबारी के बीच उमड़ी आस्था की भीड़

बाबा केदारनाथ धाम के कपाट आज सुबह 08:00 बजे वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। इस पावन अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी धाम में मौजूद रहे।

प्रधानमंत्री के नाम से हुई पहली पूजा
कपाट खुलने के बाद मंदिर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से विशेष पूजा-अर्चना संपन्न कराई गई, जो परंपरा का हिस्सा है।

बर्फबारी के बीच भी उमड़ा जनसैलाब
अप्रैल माह में भी केदारनाथ धाम में बर्फबारी जारी है और कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ताजा बर्फबारी के बाद पूरा क्षेत्र मोटी बर्फ की चादर से ढक गया है। इसके बावजूद हजारों श्रद्धालु कपाट खुलने के ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनने के लिए धाम में मौजूद रहे।

51 क्विंटल फूलों से सजा मंदिर
कपाट खुलने से पहले केदारनाथ मंदिर को करीब 51 क्विंटल फूलों से भव्य रूप से सजाया गया, जिसने धाम की दिव्यता को और भी बढ़ा दिया।

अब बारी बद्रीनाथ धाम की
चारधाम यात्रा के तहत अब कल यानी 23 अप्रैल को बद्रीनाथ धाम के कपाट भी विधि-विधान के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे।

आस्था और उत्साह चरम पर
“हर-हर महादेव” के जयकारों के बीच केदारनाथ धाम पूरी तरह भक्तिमय माहौल में डूबा रहा। देश-विदेश से आए श्रद्धालुओं ने कठिन मौसम के बावजूद अपनी आस्था और श्रद्धा का अद्भुत उदाहरण पेश किया।


- Advertisement -```html
```
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments