रुड़की में कांग्रेस नेता का केंद्र सरकार पर हमला, किसानों और आम जनता के मुद्दों को उठाया

Date:

रिपोर्टर: अरशद हुसैन

कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य और दिल्ली प्रभारी काज़ी निज़ामुद्दीन ने केंद्र सरकार पर तीखा निशाना साधते हुए किसानों और आम जनता से जुड़े कई गंभीर मुद्दे उठाए।

रुड़की में मीडिया से बातचीत के दौरान काज़ी निज़ामुद्दीन ने कहा कि एक ओर सरकार किसानों के हितों की बात करती है, वहीं दूसरी ओर किसान यूरिया की कमी से जूझ रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि समय पर खाद न मिलने से किसानों की खेती पर सीधा असर पड़ रहा है।

इसके साथ ही उन्होंने भीषण गर्मी के बीच खराब होती बिजली व्यवस्था को लेकर भी सरकार की आलोचना की। उनका कहना था कि देश के कई हिस्सों में बिजली आपूर्ति चरमरा गई है, जिससे आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

गैस संकट को लेकर भी उन्होंने सरकार को घेरा। काज़ी निज़ामुद्दीन ने कहा कि देश की जनता इस समय गैस की भारी किल्लत से जूझ रही है और ऐसे में सिलेंडर के दाम बढ़ाना गरीबों और छोटे कारोबारियों के लिए बड़ा झटका है। उन्होंने आरोप लगाया कि इससे होटल व्यवसाय और आम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी पर गंभीर असर पड़ा है।

कांग्रेस नेता ने यह भी आरोप लगाया कि केंद्र सरकार विदेशों के दबाव में काम कर रही है, जिससे देश के आम नागरिकों के हित प्रभावित हो रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

रुड़की पुलिस की बड़ी कामयाबी: 24 घंटे में चोरी, फायरिंग और दुष्कर्म समेत 4 बड़े मामलों का खुलासा

रिपोर्टर: अरशद हुसैन रुड़की पुलिस ने तेज कार्रवाई करते हुए...

वायरल पत्र पर विधायक अरविंद पांडे की सफाई, बताया पूरी तरह फर्जी

रिपोर्टर: सचिन कुमार गदरपुर से भाजपा विधायक अरविंद पांडे...

उत्तराखंड के 400 मदरसों को जिला स्तर पर लेनी होगी संबद्धता, कैबिनेट का बड़ा फैसला

रिपोर्टर: सचिन कुमार उत्तराखंड सरकार ने राज्य के मदरसों को...