केदारनाथ में वीआईपी दर्शन को लेकर विवाद, मंदिर समिति ने दी सफाई

Date:

रिपोर्टर: सचिन कुमार

उत्तराखंड के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल केदारनाथ धाम में वीआईपी दर्शन को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। बीते रोज उद्योगपति गौतम अडानी के दर्शन के दौरान कुछ तीर्थ पुरोहितों और श्रद्धालुओं ने आरोप लगाया कि वीआईपी लोगों को विशेष सुविधा दी जा रही है।

श्रद्धालुओं का कहना था कि धाम में आने वाले सभी लोगों के लिए समान व्यवस्था होनी चाहिए और किसी को भी विशेष प्राथमिकता नहीं दी जानी चाहिए। इस मुद्दे को लेकर मौके पर विरोध भी दर्ज कराया गया।

हालांकि, बढ़ते विवाद के बीच बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने स्थिति स्पष्ट करते हुए इन आरोपों को खारिज किया। उन्होंने कहा कि केदारनाथ धाम में किसी भी प्रकार की वीआईपी दर्शन व्यवस्था लागू नहीं है और सभी श्रद्धालुओं के लिए एक समान नियम हैं।

हेमंत द्विवेदी के अनुसार, गौतम अडानी ने भी सामान्य श्रद्धालुओं की तरह ही लगभग 5 मिनट में गर्भगृह में दर्शन किए। उन्होंने बताया कि विवाद की असली वजह कुछ श्रद्धालुओं द्वारा निकासी द्वार से जबरन प्रवेश करने की कोशिश थी, जिसे पुलिस ने रोक दिया। इसी घटना को गलत तरीके से वीआईपी दर्शन का मुद्दा बनाकर प्रचारित किया गया।

मंदिर समिति ने अपील की है कि श्रद्धालु अफवाहों पर ध्यान न दें और धाम की व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

सीएम धामी की 80% घोषणाएं धरातल पर उतरीं, बाकी पर काम जारी – विनोद चमोली

उत्तराखंड में विकास कार्यों को लेकर सरकार की सक्रियता...

पीएमजीएसवाई से जुड़ेंगे दूरस्थ गांव, सड़क निर्माण कार्य तेज

रिपोर्टर: सचिन कुमार उत्तराखंड के दूरस्थ पहाड़ी गांवों तक...

ऋषिकेश में आंधी का कहर: पेड़ गिरने से 25 हजार वोल्ट की WHE लाइन टूटी, दो ट्रेनें लेट

संवाददाता: सागर रस्तोगी ऋषिकेश में अचानक आई तेज आंधी...