नैनीताल में लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित, घने कोहरे और ठंड ने बढ़ाई मुश्किलें

Date:

रिपोर्टर: ललित जोशी

नैनीताल: सरोवर नगरी नैनीताल और आसपास के क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। मौसम विभाग की ओर से जारी बारिश की चेतावनी अब पूरी तरह सटीक साबित होती नजर आ रही है। शनिवार देर रात से शुरू हुई रिमझिम बारिश रविवार को भी जारी रही, जिससे पूरे जिले में ठंड बढ़ गई और लोगों की आवाजाही काफी कम हो गई।

लगातार बारिश और घने कोहरे के कारण नैनीताल का प्रसिद्ध माल रोड समेत अधिकांश पर्यटन स्थल सूने दिखाई दिए। आमतौर पर शनिवार और रविवार को जहां पर्यटकों की भारी भीड़ रहती है, वहीं खराब मौसम के चलते इस बार सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। कई स्थानीय कारोबारी भी मौसम की वजह से अपने प्रतिष्ठान नहीं खोल सके या घरों में ही रहे।

बारिश के साथ छाए घने कोहरे ने दृश्यता को भी काफी कम कर दिया है। कई स्थानों पर आमने-सामने की चीजें भी स्पष्ट दिखाई नहीं दे रही हैं। रविवार होने के कारण स्कूल बंद रहे और सरकारी कार्यालयों में भी अवकाश होने से शहर में सामान्य दिनों की तुलना में काफी कम चहल-पहल देखने को मिली।

लगातार हो रही बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे ठंड का असर भी बढ़ गया है। स्थानीय लोगों को मौसम की मार का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार और सोमवार को भी जिले में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी गई है।

बारिश का असर ग्रामीण क्षेत्रों में भी देखने को मिला है। जानकारी के अनुसार भोर्सा-पिनरो मोटर मार्ग और पंगोट-देचौरी मार्ग मलबा आने के कारण बंद हो गए हैं। इसके अलावा कई अन्य पहाड़ी मार्गों पर भी पत्थर गिरने की घटनाएं सामने आई हैं। प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है और मार्गों को जल्द से जल्द सुचारु करने के प्रयास किए जा रहे हैं। लगातार खराब मौसम के कारण पूरे क्षेत्र का जनजीवन प्रभावित हो गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

अमन अरोड़ा और बादल सक्सेना कांग्रेस में शामिल, भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप

रिपोर्टर: सुभाष चंद उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले के...

हरिद्वार में होगी अहम समीक्षा बैठक, सुरक्षा और व्यवस्थाओं पर रहेगा फोकस

रिपोर्टर: सचिन कुमार देहरादून: उत्तराखंड में आगामी कांवड़ यात्रा 2026...