Saturday, October 24, 2026
HomeUttarakhandभारी बारिश के खतरे के बीच देहरादून प्रशासन तैयार, लोगों से सतर्क...

भारी बारिश के खतरे के बीच देहरादून प्रशासन तैयार, लोगों से सतर्क रहने की अपील

रिपोर्ट: सचिन कुमार

देहरादून में मानसून के दौरान संभावित आपदाओं को देखते हुए जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां कर ली हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन और जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान की देखरेख में पूरे जिले में आपदा प्रबंधन तंत्र सक्रिय रूप से काम कर रहा है।

जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र (DEOC) के माध्यम से चौबीसों घंटे मौसम और आपदा संबंधी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। संवेदनशील क्षेत्रों की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके।

क्विक रिस्पांस टीम (QRT) को पूरी तरह अलर्ट रखा गया है। जलभराव, भूस्खलन, पेड़ गिरने या सड़क बंद होने जैसी घटनाओं की सूचना मिलते ही संबंधित विभागों के साथ समन्वय कर राहत कार्य शुरू कर दिया जाता है।

जिला प्रशासन ने लोगों की सुविधा के लिए हेल्पलाइन और व्हाट्सएप नंबर भी जारी किए हैं। अब तक प्राप्त 60 से अधिक शिकायतों का सफलतापूर्वक निस्तारण किया जा चुका है, जिससे प्रशासन की त्वरित कार्यशैली सामने आई है।

अपर जिलाधिकारी के.के. मिश्रा ने कहा कि मानसून के दौरान सभी विभाग लगातार निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि अफवाहों पर ध्यान न दें, मौसम विभाग और प्रशासन की आधिकारिक सलाह का पालन करें तथा आवश्यकता पड़ने पर तुरंत हेल्पलाइन पर संपर्क करें।

- Advertisement -```html
```
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments