कॉर्बेट में हाथियों की गणना शुरू, 72 बीटों में 150 से ज्यादा वनकर्मी जुटे

Date:

रिपोर्टर : आसिफ इक़बाल

रामनगर: विश्व प्रसिद्ध कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में हाथियों की गणना का विशेष अभियान शुरू हो गया है। पार्क प्रशासन द्वारा यह अभियान 26 मई से 30 मई तक चलाया जा रहा है, जिसके तहत रिजर्व की सभी 72 बीटों में हाथियों की संख्या और उनकी गतिविधियों का आकलन किया जाएगा। इस महत्वपूर्ण कार्य में 150 से अधिक वनकर्मी और वन्यजीव विशेषज्ञ लगाए गए हैं।

कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में बाघों के साथ-साथ हाथियों की भी नियमित गणना कराई जाती है। पार्क प्रशासन के अनुसार वर्ष 2015 में हुई गणना में कॉर्बेट लैंडस्केप में करीब 850 हाथियों की मौजूदगी दर्ज की गई थी, जबकि वर्ष 2020 में यह संख्या बढ़कर 1226 से अधिक पहुंच गई थी। ऐसे में इस बार की गणना को बेहद अहम माना जा रहा है।

प्रशासन का कहना है कि इस बार हाथियों की गणना वैज्ञानिक तरीके से की जा रही है। इसके लिए Wildlife Institute of India (WII) का सहयोग लिया जा रहा है। हर रेंज में अलग-अलग टीमें बनाई गई हैं, जिनमें वनकर्मियों के साथ WII के रिसर्चर भी शामिल हैं। ये टीमें हाथियों की गतिविधियों, उनके मूवमेंट, झुंड की संख्या और निवास क्षेत्रों का विस्तृत रिकॉर्ड तैयार करेंगी।

कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक डॉ साकेत बडोला ने बताया कि पिछली गणना के अनुसार पूरे कॉर्बेट लैंडस्केप में 1200 से ज्यादा हाथी मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि इस बार गणना कार्य शुरू होने से पहले वनकर्मियों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया है, ताकि आंकड़ों में अधिक सटीकता लाई जा सके।

उन्होंने बताया कि गणना के दौरान जुटाए गए सभी आंकड़े WII को भेजे जाएंगे, जिसके आधार पर पूरे उत्तराखंड में हाथियों की वास्तविक संख्या का आकलन किया जाएगा। पार्क प्रशासन का मानना है कि यह अभियान वन्यजीव संरक्षण और हाथियों के सुरक्षित आवास प्रबंधन के लिए बेहद महत्वपूर्ण साबित होगा।

कॉर्बेट में हाथियों की लगातार बढ़ती संख्या को वन्यजीव संरक्षण की बड़ी सफलता माना जा रहा है। यही वजह है कि इस बार की गणना पर वन विभाग के साथ-साथ वन्यजीव विशेषज्ञों की भी खास नजर बनी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मसूरी-देहरादून मार्ग पर अवैध अतिक्रमण के खिलाफ नगर पालिका की बड़ी कार्रवाई, 10 ठेलों का सामान जब्त

रिपोर्टर: धर्मेंद्र सिंह मसूरी-देहरादून मार्ग पर बढ़ते अवैध अतिक्रमण और...

नैनीताल में बकरीद की नमाज को लेकर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, डीएसए मैदान में मिली अनुमति

रिपोर्ट: ललित जोशी नैनीताल: बकरीद के मौके पर नैनीताल के...

नैनीताल के कृष्णापुर जंगल में भड़की भीषण आग, आबादी तक पहुंची लपटें

रिपोर्ट: ललित जोशी सरोवर नगरी नैनीताल और आसपास के ग्रामीण...