रुड़की में परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा ने ग्रीन कार्ड सेंटर का किया निरीक्षण, चारधाम यात्रियों की सुविधा पर दिया जोर

Date:

रिपोर्टर: ललित जोशी

रुड़की: रुड़की से बड़ी खबर सामने आई है, जहां उत्तराखंड सरकार के नवनियुक्त परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा ने नारसन बॉर्डर स्थित ग्रीन कार्ड सेंटर का निरीक्षण किया।

उत्तराखंड में विश्व प्रसिद्ध चार धाम यात्रा का शुभारंभ हो चुका है। हर साल की तरह इस बार भी देशभर से श्रद्धालु बद्रीनाथ धाम, केदारनाथ धाम, यमुनोत्री धाम और गंगोत्री धाम के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।

इसी को ध्यान में रखते हुए परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा ने नारसन बॉर्डर पर बने ग्रीन कार्ड सेंटर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि चारधाम यात्रा के दौरान किसी भी यात्री को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

मंत्री ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा और सुविधाएं सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता हैं और इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इसके साथ ही उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की कि वे यात्रा के दौरान स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें और “ग्रीन उत्तराखंड, क्लीन उत्तराखंड” अभियान को सफल बनाने में सहयोग करें।

चारधाम यात्रा के मद्देनज़र प्रशासन और परिवहन विभाग लगातार व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में जुटा हुआ है, ताकि यात्रियों को सुरक्षित और सुगम यात्रा अनुभव मिल सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मसूरी में सड़क की जल निकासी रोकने का आरोप, स्थानीय निवासी ने PWD से की तत्काल कार्रवाई की मांग

रिपोर्टर: धर्मेंद्र सिंह मसूरी के पिक्चर पैलेस क्षेत्र में...

उत्तराखंड रोडवेज का बड़ा तोहफा: 1 अगस्त से रिटर्न टिकट पर मिलेगी 10% तक की छूट

रुड़की: उत्तराखंड सरकार ने प्रदेश के लाखों रोडवेज यात्रियों...

आम तोड़ने को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प, दो मजदूर घायल, पुलिस जांच में जुटी

संवाददाता: अरशद हुसैन रुड़की के भगवानपुर थाना क्षेत्र में...

उत्तराखंड में बारिश बनी आफत, भूस्खलन से 184 सड़कें बंद, राहत कार्य जारी

रिपोर्टर: सचिन कुमार उत्तराखंड में मानसून अब रफ्तार पकड़ चुका...