महमूदपुर बवाल: डीजे विवाद ने लिया हिंसक रूप, 7 महिलाएं समेत 11 लोग गिरफ्तार

Date:

रिपोर्ट: अरशद हुसैन, रुड़की

रुड़की के पिरान कलियर क्षेत्र के महमूदपुर गांव में डीजे बजाने को लेकर शुरू हुआ एक मामूली विवाद अचानक हिंसक झड़प में बदल गया। देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और मामला इतना बढ़ गया कि गांव में तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, डीजे की तेज आवाज को लेकर पहले कहासुनी हुई, जो जल्द ही मारपीट और पथराव में बदल गई। दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे पर हमला करते नजर आए, जिससे हालात बेकाबू हो गए। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को मौके पर भारी फोर्स तैनात करनी पड़ी।

पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों पक्षों के बीच पहले से चुनावी रंजिश भी चली आ रही थी। यही वजह है कि छोटा सा विवाद भी बड़े संघर्ष में तब्दील हो गया। ग्रामीणों के मुताबिक, इससे पहले भी कई बार गांव में इसी तरह के विवाद हो चुके हैं, जिससे शांति व्यवस्था प्रभावित होती रही है।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 7 महिलाओं और 4 पुरुषों सहित कुल 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

इस मामले पर एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच पहले भी झगड़े हो चुके हैं और मुकदमे दर्ज हैं। उन्होंने कहा कि डीजे को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है।

पुलिस प्रशासन ने क्षेत्र में शांति बनाए रखने की अपील की है और चेतावनी दी है कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

देहरादून में महिला जन आक्रोश रैली: 33% आरक्षण मुद्दे पर सियासत तेज, बीजेपी का विपक्ष पर हमला

देहरादून के परेड ग्राउंड में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)...

ऋषिकेश में ‘गौ सम्मान अभियान’ का शुभारंभ, 27 अप्रैल को सरकार को भेजा जाएगा ज्ञापन

संवाददाता: सागर रस्तोगीऋषिकेश में निराश्रित गौवंश के संरक्षण और...

अवैध पार्किंग पर भड़के स्थानीय लोग, पुलिस ने होटल संचालक को दी सख्त चेतावनी

रिपोर्टर: सागर रस्तोगी ऋषिकेश के चंद्रेश्वर नगर क्षेत्र में अवैध...