ऋषिकेश के होटल में बड़ा हादसा: पांचवीं मंजिल से गिर गई लिफ्ट, फरीदाबाद के 6 पर्यटक घायल

Date:

ऋषिकेश: उत्तराखंड घूमने आए फरीदाबाद के पर्यटकों के एक ग्रुप के साथ ऋषिकेश में बड़ा हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, फरीदाबाद से करीब 25 से 30 दोस्तों का समूह हरिद्वार, ऋषिकेश और नैनीताल घूमने के लिए उत्तराखंड आया था। सभी पर्यटक ऋषिकेश के वीरभद्र रोड स्थित होटल टस्क में ठहरे हुए थे।

बताया जा रहा है कि मंगलवार रात करीब 8:00 से 8:30 बजे के बीच सभी दोस्त होटल की पांचवीं मंजिल पर बने रेस्टोरेंट में खाना खाने पहुंचे थे। भोजन के बाद जैसे ही 5 से 6 लोग लिफ्ट से नीचे आने लगे, अचानक लिफ्ट का संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर गई।

हादसे के बाद होटल में अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई। दुर्घटना में मनोज सूर्यवंशी, वरुण कुमार, रूपेश और चेतन समेत कुल 6 लोग घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के मुताबिक चेतन के दोनों पैर फ्रैक्चर हो गए हैं, जबकि अन्य घायलों के हाथ और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं।

घायलों और उनके साथियों ने होटल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि लिफ्ट की सुरक्षा और रखरखाव में बड़ी अनदेखी की गई, जिसके चलते यह हादसा हुआ। उन्होंने मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

घटना की सूचना मिलते ही एम्स पुलिस चौकी की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने बिना देरी किए एम्बुलेंस बुलाकर सभी घायलों को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और होटल की लिफ्ट की तकनीकी स्थिति की भी जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

कुमाऊं विश्वविद्यालय में कुलपति और संकायाध्यक्षों के साथ हुई उच्च शिक्षा, शोध और नवाचार पर चर्चा

रिपोर्ट : ललित जोशी उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत...

कैची धाम के पास खतरनाक स्टंटबाजी, पुलिस ने दिल्ली निवासी युवक का किया चालान

रिपोर्ट: ललित जोशी सरोवर नगरी नैनीताल से दूर भवाली-अल्मोड़ा मार्ग...