भीषण गर्मी में जसपुर में बढ़ा जल संकट, जल संस्थान ने जनता से की सहयोग की अपील

Date:

रिपोर्टर: प्रदीप श्रीवास्तव

जसपुर में लगातार बढ़ रही गर्मी और हीट वेव के चलते जल संकट गहराने लगा है। उत्तराखंड मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट के बाद प्रशासन और जल संस्थान विभाग भी पूरी तरह सतर्क हो गया है। जल संस्थान विभाग ने आमजन से पानी के संरक्षण और सावधानी बरतने की अपील की है।

जसपुर जल संस्थान के जूनियर इंजीनियर कमल किशोर टम्टा ने कहा कि “जल है तो कल है” और मौजूदा हालात में प्रत्येक व्यक्ति को जल बचाने की जिम्मेदारी निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि अनावश्यक पानी बहाने से भविष्य में समस्या और गंभीर हो सकती है।

उन्होंने बताया कि जसपुर क्षेत्र में पानी की मांग लगातार बढ़ रही है। क्षेत्र में जहां 13 एमएलटी पानी की आवश्यकता है, वहीं विभाग के पास केवल 3 एमएलटी पानी उपलब्ध है। इसके बावजूद विभाग लगातार पानी सप्लाई बनाए रखने के लिए प्रयासरत है।

जल संस्थान की ओर से लोगों से अपील की गई है कि पानी का सीमित और सही उपयोग करें ताकि सभी क्षेत्रों में सुचारु रूप से जल आपूर्ति जारी रखी जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

कुमाऊं विश्वविद्यालय में कुलपति और संकायाध्यक्षों के साथ हुई उच्च शिक्षा, शोध और नवाचार पर चर्चा

रिपोर्ट : ललित जोशी उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत...

कैची धाम के पास खतरनाक स्टंटबाजी, पुलिस ने दिल्ली निवासी युवक का किया चालान

रिपोर्ट: ललित जोशी सरोवर नगरी नैनीताल से दूर भवाली-अल्मोड़ा मार्ग...