ऋषिकेश के ढालवाला में भीषण आग, तीन दुकानें जलकर खाक; 15 लाख के नुकसान की आशंका

Date:

संवाददाता: सागर रस्तोगी

ऋषिकेश के निकट ढालवाला क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब अचानक तीन दुकानों में भीषण आग लग गई। आग तेजी से फैलती चली गई और देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया।

स्थानीय लोगों ने बुझाने की कोशिश

आग लगते ही आसपास के लोगों ने पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन लपटें इतनी तेज थीं कि आग पर काबू पाना मुश्किल हो गया।

फायर ब्रिगेड की दो टीमों ने पाया काबू

घटना की सूचना मिलते ही ऋषिकेश फायर विभाग की टीम मौके पर पहुंची। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए नरेंद्र नगर से भी फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। दोनों टीमों ने करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया।

तीनों दुकानें पूरी तरह जलकर खाक

आग बुझने तक तीनों दुकानें पूरी तरह नष्ट हो चुकी थीं। प्रभावित दुकानों में शामिल हैं:

  • गुमानीवाला निवासी राजेश की वाहन डेंट-पेंट की दुकान
  • सर्वहारा नगर निवासी प्रद्युम्न की सीट कवर की दुकान
  • शीशम झाड़ी निवासी शीशराम की मोटर मैकेनिक की दुकान

15 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान

फायर विभाग के अनुसार इस हादसे में लगभग 15 लाख रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

वेल्डिंग की चिंगारी से लगी आग की आशंका

एफएलएम राकेश ममगाई ने बताया कि दुकानों के पीछे एक निर्माण स्थल पर वेल्डिंग का काम चल रहा था। आशंका है कि वेल्डिंग की चिंगारी दुकानों की छत पर गिरी, जहां रखे पुराने सीट कवर ने आग पकड़ ली और धीरे-धीरे आग फैलती चली गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रुड़की: भारतीय किसान यूनियन समाज ने कई पदाधिकारियों को सौंपी नई जिम्मेदारियां…..

रुड़की। अकबरपुर ढाढेकी में भारतीय किसान यूनियन (समाज) की...

पिता निकला 13 वर्षीय बेटी का कातिल दोस्त के साथ मिलकर गंगनहर में फेंका शव……

रुड़की/मंगलौर। मंगलौर कोतवाली पुलिस ने 13 वर्षीय किशोरी की...