रुड़की में दिनदहाड़े तमंचा लहराने से फैली दहशत, कथित हवाई फायरिंग की जांच में जुटी पुलिस

Date:

रुड़की: हरिद्वार जिले के रुड़की में रविवार शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के शास्त्री नगर में बाइक सवार दो युवकों ने कथित तौर पर तमंचा लहराकर लोगों को धमकाया। प्रत्यक्षदर्शियों का दावा है कि इस दौरान हवाई फायरिंग भी की गई, हालांकि पुलिस ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है।

जानकारी के अनुसार, शास्त्री नगर निवासी एक युवक का कुछ लोगों के साथ पहले से विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले दोनों पक्षों के बीच मारपीट भी हुई थी। इसी रंजिश के चलते आरोपी युवक बाइक से उसके घर के बाहर पहुंचे।

स्थानीय लोगों का कहना है कि बाइक के पीछे बैठे युवक ने तमंचा निकालकर लहराया और इलाके में डर का माहौल बना दिया। कुछ लोगों ने हवाई फायरिंग होने का भी दावा किया, जिसके बाद आसपास मौजूद लोग अपनी सुरक्षा के लिए घरों के अंदर चले गए।

घटना को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी। पुलिस आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।

एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि फायरिंग की पुष्टि नहीं हुई है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

अमन अरोड़ा और बादल सक्सेना कांग्रेस में शामिल, भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप

रिपोर्टर: सुभाष चंद उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले के...

हरिद्वार में होगी अहम समीक्षा बैठक, सुरक्षा और व्यवस्थाओं पर रहेगा फोकस

रिपोर्टर: सचिन कुमार देहरादून: उत्तराखंड में आगामी कांवड़ यात्रा 2026...