सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के खिलाफ पुलिस का सख्त अभियान, 14 लोगों पर कार्रवाई

Date:

देहरादून जिले के डोईवाला क्षेत्र में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने और पिलाने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। कोतवाली डोईवाला पुलिस द्वारा क्षेत्र में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसके तहत सड़क किनारे, खुले स्थानों और वाहनों में शराब का सेवन कर रहे लोगों पर कार्रवाई की गई।

इस अभियान के दौरान पुलिस ने कुल 14 व्यक्तियों को हिरासत में लेकर थाने लाया। पूछताछ के बाद सभी को भविष्य में ऐसी गतिविधियों से दूर रहने की सख्त चेतावनी दी गई। साथ ही, सभी के खिलाफ पुलिस अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए जुर्माना भी वसूला गया।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सार्वजनिक स्थानों पर नशा करने से कानून-व्यवस्था प्रभावित होती है और आम जनता को असुविधा होती है। इसलिए ऐसे मामलों में लगातार सख्ती बरती जाएगी।

डोईवाला पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

170 तक शिकायतों पर हुई सुनवाई, डीएम बोले- GIS मैपिंग से मिलेगा स्थायी समाधान

रिपोर्ट: सचिन कुमार देहरादून: देहरादून जिला प्रशासन ने समाधान दिवस...

देहरादून में STF-ANTF की बड़ी कार्रवाई, 1.521 किलो कैटामाइन के साथ दो ड्रग तस्कर गिरफ्तार

रिपोर्टर: सचिन कुमार देहरादून: उत्तराखंड को "ड्रग्स फ्री देवभूमि" बनाने...

रुड़की में सीएम धामी के दौरे पर कांग्रेस का विरोध, यूटीयू पेपर लीक मामले में सरकार को घेरा

रिपोर्ट: अरशद हुसैन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के रुड़की दौरे...

रुड़की में सीएम धामी का शिक्षा पर जोर, बोले- अच्छे संस्कार ही उज्ज्वल भविष्य की सबसे बड़ी पूंजी

रिपोर्ट: अरशद हुसैन उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार...