‘काला दिवस’ पर सियासत तेज: कांग्रेस ने भाजपा पर लगाया जनता को गुमराह करने का आरोप

Date:

देहरादून: उत्तराखंड में ‘काला दिवस’ को लेकर सियासी बयानबाज़ी तेज हो गई है। कांग्रेस की वरिष्ठ प्रदेश प्रवक्ता डॉ. प्रतिमा सिंह ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा का ‘काला दिवस’ कार्यक्रम केवल राजनीतिक दिखावा है और इसका संविधान की मूल भावना से कोई संबंध नहीं है।

डॉ. प्रतिमा सिंह ने कहा कि वर्ष 1975 में लगाया गया आपातकाल उस समय देश के सामने मौजूद आंतरिक और बाहरी चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए संवैधानिक प्रावधानों के तहत लागू किया गया था। उन्होंने दावा किया कि उस समय लिया गया निर्णय संविधान के दायरे में था, जबकि भाजपा आज जिस तरह ‘काला दिवस’ मना रही है, वह पूरी तरह राजनीतिक और असंवैधानिक है।

उन्होंने भाजपा पर संविधान और संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर के सम्मान का केवल दिखावा करने का आरोप लगाया। उनका कहना था कि जो लोग आज संविधान की रक्षा की बात करते हैं, वही उसके मूल सिद्धांतों का सम्मान करने में विफल रहे हैं।

कांग्रेस प्रवक्ता ने आगे कहा कि भाजपा लगातार जनता को गुमराह करने के लिए षड्यंत्र और भ्रामक प्रचार का सहारा ले रही है। हालांकि अब देश की जनता सब कुछ समझ चुकी है और भाजपा के बहकावे में आने वाली नहीं है।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता सर्वोच्च होती है और आने वाले समय में जनता अपने मत के माध्यम से ऐसे राजनीतिक प्रयासों का उचित जवाब देगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

घायल ‘भोला’ बाघ का सफल रेस्क्यू, कॉर्बेट के ढेला रेस्क्यू सेंटर में चल रहा उपचार

रिपोर्ट: आसिफ इक़बाल कॉर्बेट लैंडस्केप के चर्चित नर बाघ...

मसूरी में ट्रैफिक व्यवस्था सुधार को लेकर नई पहल, ईको टैक्स सिस्टम होगा डिजिटल

रिपोर्टर: धर्मेंद्र सिंह मसूरी: पर्यटन नगरी मसूरी में ट्रैफिक व्यवस्था...

गरीबों को 3 लाख रुपये में मिलेगा अपना घर, उत्तराखंड में आवासीय योजना अंतिम चरण में

रिपोर्टर: सचिन कुमार उत्तराखंड में गरीब और आर्थिक रूप...