Sunday, October 11, 2026
HomeUttarakhandसेलाकुई डिक्सन फैक्ट्री विवाद: प्रदर्शन की आड़ में उपद्रव, पुलिस ने 10...

सेलाकुई डिक्सन फैक्ट्री विवाद: प्रदर्शन की आड़ में उपद्रव, पुलिस ने 10 आरोपियों को किया गिरफ्तार

देहरादून: सेलाकुई स्थित डिक्सन फैक्ट्री में श्रमिकों के प्रदर्शन के दौरान हुए उपद्रव और पुलिस पर पथराव के मामले में दून पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक Ajai Singh के निर्देश पर चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत यह कार्रवाई की गई।

पुलिस के अनुसार, शनिवार 16 मई को डिक्सन फैक्ट्री में अपनी मांगों को लेकर श्रमिक प्रदर्शन कर रहे थे। इसी दौरान कुछ शरारती तत्वों ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश करते हुए फैक्ट्री परिसर और पुलिस टीम पर पथराव कर दिया। घटना के बाद थाना सेलाकुई में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए क्षेत्राधिकारी सहसपुर के नेतृत्व में थाना सेलाकुई और सहसपुर कोतवाली की संयुक्त पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस ने उपद्रवियों की पहचान कर उनकी तलाश शुरू की।

रविवार को पुलिस को सूचना मिली कि कुछ लोग संगठित होकर फैक्ट्रियों और मोहल्लों में जाकर श्रमिकों को भड़काने का प्रयास कर रहे हैं। आरोप है कि ये लोग ड्यूटी पर जाने वाले कर्मचारियों को रोककर उनके साथ मारपीट और जबरदस्ती भी कर रहे थे।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश कर रहे 10 आरोपियों को धारा 170 बीएनएसएस (BNSS) के तहत गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और अन्य संदिग्धों की पहचान भी की जा रही है।

- Advertisement -```html
```
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments