बंगाल चुनाव परिणाम के बाद उत्तराखंड दौरे पर आएंगे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष

Date:

रिपोर्टर: सचिन कुमार

उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का शीर्ष नेतृत्व राज्य में लगातार सक्रिय नजर आ रहा है। गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे के बाद अब भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के उत्तराखंड दौरे की तैयारी की जा रही है।

जानकारी के अनुसार, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का 2 से 3 मई तक प्रस्तावित दौरा फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। इस संबंध में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया कि पश्चिम बंगाल चुनाव के परिणाम घोषित होने के बाद नितिन नवीन उत्तराखंड का दौरा करेंगे।

महेंद्र भट्ट ने कहा कि पार्टी ने उनके दौरे को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष आगामी विधानसभा चुनाव 2027 के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को रणनीतिक दिशा और मूल मंत्र देंगे, जो चुनावी तैयारियों के लिहाज से बेहद अहम साबित होगा।

राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, भाजपा के शीर्ष नेताओं के लगातार दौरे से साफ है कि पार्टी उत्तराखंड में अपनी पकड़ मजबूत करने और चुनावी रणनीति को समय रहते धार देने में जुटी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

सीएम धामी की 80% घोषणाएं धरातल पर उतरीं, बाकी पर काम जारी – विनोद चमोली

उत्तराखंड में विकास कार्यों को लेकर सरकार की सक्रियता...

पीएमजीएसवाई से जुड़ेंगे दूरस्थ गांव, सड़क निर्माण कार्य तेज

रिपोर्टर: सचिन कुमार उत्तराखंड के दूरस्थ पहाड़ी गांवों तक...

ऋषिकेश में आंधी का कहर: पेड़ गिरने से 25 हजार वोल्ट की WHE लाइन टूटी, दो ट्रेनें लेट

संवाददाता: सागर रस्तोगी ऋषिकेश में अचानक आई तेज आंधी...