Sunday, October 25, 2026
HomeUttarakhandजर्जर मंगलौर रोडवेज का होगा कायाकल्प, निर्माण कार्य शुरू

जर्जर मंगलौर रोडवेज का होगा कायाकल्प, निर्माण कार्य शुरू

रिपोर्ट: अरशद हुसैन

रुड़की: लंबे समय से उपेक्षा का शिकार रहे मंगलौर रोडवेज बस अड्डे का अब कायाकल्प होने जा रहा है। परिवहन विभाग ने इसके पुनर्निर्माण का कार्य शुरू कर दिया है, जिससे यात्रियों को जल्द ही बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।

सूत्रों के अनुसार, बस अड्डे की खराब स्थिति के चलते यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही थी। लेकिन अब परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा के नेतृत्व में विभाग ने सुधारात्मक कदम उठाने शुरू कर दिए हैं।

मंगलौर बस अड्डे पर गेट और बाउंड्री वॉल का निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है। इसी बीच आरईएस के अधीक्षण अभियंता अनुपम भटनागर ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को अक्टूबर तक निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि परियोजना की लागत करीब 65 लाख रुपये है और इसमें उच्च गुणवत्ता सुनिश्चित की जाएगी।

इस पहल से क्षेत्र में परिवहन व्यवस्था को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

- Advertisement -```html
```
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments