नैनीताल में मूसलाधार बारिश से पर्यटकों की फजीहत, झील में फंसी कई नावें, मौसम हुआ सुहाना

Date:

रिपोर्ट: ललित जोशी

उत्तराखंड की प्रसिद्ध सरोवर नगरी नैनीताल में रविवार को मौसम ने अचानक करवट ले ली। तेज गर्जना और बिजली की चमक के साथ शुरू हुई मूसलाधार बारिश ने पर्यटकों और स्थानीय लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं। शहर में घूमने निकले लोग बारिश से बचने के लिए इधर-उधर सुरक्षित स्थान तलाशते नजर आए, जबकि नैनी झील में नौकायन का आनंद ले रहे कई पर्यटक बीच झील में ही फंस गए।

बारिश शुरू होते ही नाव चालकों ने सतर्कता दिखाते हुए पर्यटकों को सुरक्षित किनारे तक पहुंचाया। हालांकि तेज बारिश के कारण कुछ देर के लिए झील में अफरा-तफरी जैसी स्थिति बन गई। वहीं, शहर के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर घूम रहे सैलानी भी पूरी तरह भीग गए और उन्हें अपनी सैर बीच में ही रोकनी पड़ी।

मूसलाधार बारिश का असर शहर की यातायात व्यवस्था पर भी देखने को मिला। कई स्थानों पर नालियां जाम होने से पानी सड़कों पर बहने लगा, जिससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पूरे नैनीताल क्षेत्र में घना कोहरा छा जाने के कारण दृश्यता भी काफी कम हो गई और दूर तक देख पाना मुश्किल हो गया।

बारिश के बाद तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई, जिससे मौसम सुहावना हो गया। जहां एक ओर उत्तराखंड के तराई और मैदानी इलाकों में लोग भीषण गर्मी से परेशान हैं, वहीं नैनीताल और आसपास के क्षेत्रों में हुई बारिश ने मौसम को ठंडा कर दिया। हालांकि इस बदलाव से पर्यटकों को असुविधा जरूर हुई, लेकिन गर्मी से राहत भी मिली।

मौसम विभाग के अनुसार, पर्वतीय क्षेत्रों में अगले कुछ दिनों तक रुक-रुक कर बारिश की संभावना बनी हुई है। ऐसे में नैनीताल आने वाले पर्यटकों को मौसम का अपडेट लेकर ही यात्रा करने और आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

STF उत्तराखंड की फर्जी शस्त्र लाइसेंस नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई, काशीपुर से एक और आरोपी गिरफ्तार

देहरादून: उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने 'ऑपरेशन प्रहार'...

देहरादून में 21वीं नेशनल हिमाद्री आइस स्केटिंग चैंपियनशिप 2026 का रोमांच, खेल मंत्री रेखा आर्य ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

रिपोर्टर: सचिन कुमारदेहरादून: राजधानी देहरादून स्थित महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स...