ऑपरेशन सिन्दूर की वर्षगांठ पर वीर जवानों को श्रद्धांजलि, मुख्यमंत्री धामी बोले- सेना ने दुनिया को दिखाई भारत की ताकत

Date:

देहरादून। ‘ऑपरेशन सिन्दूर’ की वर्षगांठ के अवसर पर देहरादून में सैनिक कल्याण विभाग की ओर से एक विशेष श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी, पूर्व सैनिकों, शहीद जवानों के परिजनों और बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।

इस अवसर पर वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके साहस, बलिदान और देशभक्ति को याद किया गया। कार्यक्रम का माहौल देशभक्ति और सम्मान की भावना से ओत-प्रोत रहा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय सेना ने ‘ऑपरेशन सिन्दूर’ के दौरान अदम्य साहस और शौर्य का परिचय दिया। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना ने आतंकवाद को करारा जवाब देकर दुनिया को भारत की सैन्य शक्ति और दृढ़ संकल्प का संदेश दिया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज भारत रक्षा क्षेत्र में तेजी से आत्मनिर्भर बन रहा है और आधुनिक तकनीक तथा स्वदेशी रक्षा उपकरणों के जरिए सेना लगातार मजबूत हो रही है। उन्होंने कहा कि देश के जवान सीमाओं पर दिन-रात देश की सुरक्षा में तैनात हैं और पूरा राष्ट्र उनके योगदान का सम्मान करता है।

कार्यक्रम में मौजूद पूर्व सैनिकों और शहीदों के परिजनों को भी सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि देश की सुरक्षा और अखंडता बनाए रखने में सैनिकों का बलिदान हमेशा प्रेरणास्रोत रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

स्वर्गाश्रम जोंक नगर पंचायत पर करोड़ों के घपले का आरोप, उच्च स्तरीय जांच की मांग

टेंडर प्रक्रिया में अनियमितता का दावा, दस्तावेज दिखाकर लगाए...

ऋषिकेश में चैकिंग के दौरान युवक गिरफ्तार, अवैध चाकू बरामद

चोरी की फिराक में घूम रहा था आरोपी, पुलिस...

केदारनाथ यात्रा से लौटते वक्त लापता हुई प्रज्ञा, 6 दिन बाद बिहार से सकुशल बरामद

ट्रेन से रहस्यमयी तरीके से गायब हुई थी नवविवाहिता केदारनाथ...

चारधाम यात्रा के बीच मंगलौर में भीषण जाम, विभागीय लापरवाही पर उठे सवाल

रुड़की। चारधाम यात्रा के चरम पर पहुंचते ही रुड़की...