Wednesday, October 21, 2026
HomeUttarakhandदेहरादून में MDDA की कार्रवाई के दौरान हंगामा, महिला समेत चार लोग...

देहरादून में MDDA की कार्रवाई के दौरान हंगामा, महिला समेत चार लोग गिरफ्तार

देहरादून: कोतवाली डालनवाला क्षेत्र के कृष्णा कॉलोनी में एमडीडीए (MDDA) की सीलिंग कार्रवाई के दौरान सोमवार को माहौल तनावपूर्ण हो गया। कार्रवाई के बीच दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घटना के दौरान दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए और विवाद लगातार बढ़ता गया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पहले से मौजूद पुलिस कर्मियों ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन कोई भी पक्ष शांत होने को तैयार नहीं हुआ।

जब विवाद ने उग्र रूप ले लिया और लोक शांति भंग होने की स्थिति उत्पन्न हो गई, तब डालनवाला पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए एक महिला सहित चार लोगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 126, 135 और 170 के तहत कार्रवाई की है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि विवाद की शुरुआत किन परिस्थितियों में हुई और क्या इसके पीछे कोई अन्य कारण भी था।

फिलहाल क्षेत्र में स्थिति पूरी तरह सामान्य है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

- Advertisement -```html
```
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments