नकल रोकने पर बवाल, दरोगा और परिजनों पर परीक्षा नियंत्रण कक्ष में मारपीट का आरोप

Date:

देहरादून: राजधानी देहरादून के पिट्ठूवाला स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थान में परीक्षा के दौरान नकल रोकना शिक्षकों के लिए परेशानी का कारण बन गया। संस्थान के शिक्षकों ने एक दरोगा और उनके परिजनों पर परीक्षा नियंत्रण कक्ष में घुसकर हंगामा, अभद्रता और मारपीट करने का आरोप लगाया है। घटना के बाद संस्थान में तनाव का माहौल बना हुआ है।

जानकारी के अनुसार सिविल इंजीनियरिंग फाइनल ईयर का एक छात्र परीक्षा के दौरान कथित रूप से नकल करते हुए पकड़ा गया था। शिक्षकों द्वारा टोकने पर छात्र परीक्षा बीच में ही छोड़कर चला गया। आरोप है कि इसके बाद 5 जून को छात्र अपने पिता, जो पुलिस विभाग में दरोगा पद पर तैनात हैं, मामा और कुछ अन्य परिजनों के साथ संस्थान पहुंचा।

शिक्षकों का आरोप है कि परिजन सीधे परीक्षा नियंत्रण कक्ष में घुस गए और वहां मौजूद शिक्षकों, कर्मचारियों तथा महिला स्टाफ के साथ अभद्र व्यवहार किया। आरोप है कि गाली-गलौज के साथ मारपीट भी की गई और कुर्सियों से हमला किया गया। इतना ही नहीं, घटना का वीडियो बनाने की कोशिश करने पर संबंधित लोगों को धमकाने का भी आरोप लगाया गया है।

दूसरी ओर दरोगा महेश कंडवाल ने अपने ऊपर लगाए गए सभी आरोपों को खारिज किया है। उनका कहना है कि उनके बेटे के साथ शिक्षकों द्वारा मारपीट की गई थी, जिसके विरोध में वे संस्थान पहुंचे थे।

घटना के बाद संस्थान में सुरक्षा और कानून व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ गई है। मामले की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद दोनों पक्षों की ओर से शिकायत दर्ज कराई गई।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार दोनों पक्षों से तहरीर प्राप्त हुई है। मामले में क्रॉस एफआईआर दर्ज कर ली गई है और पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

श्रीनगर गढ़वाल में रात में रोके गए यात्री, होटल कारोबारियों पर लगाए आर्थिक शोषण के आरोप

रिपोर्ट: भगवान सिंह श्रीनगर गढ़वाल: चारधाम यात्रा से लौट रहे...

सितारगंज में दूषित पानी से पीलिया का कहर, 14 वर्षीय अल्तमश की मौत के बाद बढ़ा आक्रोश

रिपोर्ट: अश्वनी दीक्षित उधम सिंह नगर: सितारगंज के नजदीकी नया...

ग्राम प्रधान की जांच में देरी पर भड़के ग्रामीण, बीडीओ कार्यालय का किया घेराव

रिपोर्ट: अरशद हुसैन रुड़की: रुड़की ब्लॉक के माधोपुर हरजरतपुर गांव...