मंगलौर में विकास को रफ्तार, 64 करोड़ के बजट को बोर्ड बैठक में मिली मंजूरी

Date:

रिपोर्टर: अरशद हुसैन
मंगलौर नगर पालिका परिषद की हाल ही में आयोजित बोर्ड बैठक में शहर के विकास को नई गति देने वाले कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक के दौरान वर्ष 2026-27 के लिए लगभग 64 करोड़ रुपये के बजट को सर्वसम्मति से पारित किया गया, जिससे नगर में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने का रास्ता साफ हो गया है।

बैठक में एक बड़ा निर्णय लेते हुए वार्ड नंबर 1 का नाम बदलकर ‘सैनीपुरा’ कर दिया गया। यह फैसला स्थानीय नागरिकों की मांग और क्षेत्रीय पहचान को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

सड़क और सीवरेज व्यवस्था में होगा सुधार

नगर की खराब और जर्जर सड़कों के पुनर्निर्माण के प्रस्ताव को भी हरी झंडी दी गई है। इससे शहर के विभिन्न इलाकों में आवागमन सुगम होने की उम्मीद है।

जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए लालवाड़ा और गोला तालाब क्षेत्रों में अंडरग्राउंड पाइपलाइन बिछाने का कार्य पूरा हो चुका है। अब इसी योजना को आगे बढ़ाते हुए चोड़ी मोहल्ला में भी लागू किया जाएगा।

स्वच्छता और अतिक्रमण पर जोर

नगर को साफ-सुथरा और व्यवस्थित बनाने के लिए कई ठोस कदम उठाए गए हैं:

  • डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था को लागू किया जाएगा
  • अतिक्रमण हटाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा
  • मच्छरों के बढ़ते खतरे को देखते हुए नियमित फॉगिंग और स्प्रे अभियान तेज किए जाएंगे

अध्यक्ष का बयान

नगर पालिका अध्यक्ष मोहिउद्दीन अंसारी ने कहा कि प्रशासन का मुख्य उद्देश्य मंगलौर को एक स्वच्छ, हरित और आधुनिक शहर के रूप में विकसित करना है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सभी योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर तेजी से लागू किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मसूरी में छावनी परिषद का नाम बदलने पर बवाल, स्थानीय संगठनों ने किया जोरदार विरोध

रिपोर्टर: धर्मेंद्र सिंह मसूरी में छावनी परिषद का नाम बदलकर...

खटीमा में खंड शिक्षा अधिकारी से दुर्व्यवहार: शिक्षकों का आक्रोश, SDM ने CM को भेजा ज्ञापन

रिपोर्टर: सुभाष चंद ऊधम सिंह नगर जनपद के खटीमा क्षेत्र...