सितारगंज बस अड्डे पर हंगामा: सीट विवाद के बाद बस थाने पहुंची, आरोपी से माफी मंगवाकर मामला शांत

Date:

रिपोर्टर: अश्वनी दीक्षित

सितारगंज से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां मीना बाजार रोड स्थित रोडवेज बस अड्डे पर खटीमा से दिल्ली जा रही बस में सीट को लेकर जमकर हंगामा हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि बस चालक को पूरी बस सवारियों समेत सीधे थाना सितारगंज ले जाना पड़ा।

मिली जानकारी के अनुसार, खटीमा से आ रही बस में एक व्यक्ति, जिसने नीले रंग की शर्ट पहन रखी थी, सितारगंज बस अड्डे से बस में चढ़ा। वह एक महिला यात्री के पास बैठने की जिद करने लगा, जबकि महिला अपने छोटे बच्चे के साथ सीट पर बैठी थी। महिला द्वारा मना करने पर वह व्यक्ति अभद्रता पर उतर आया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विवाद के दौरान आरोपी बस से नीचे उतर गया और महिलाओं की वीडियो बनाने लगा। इस हरकत से बस में मौजूद यात्रियों में नाराजगी फैल गई और मामला बढ़ते-बढ़ते मारपीट तक पहुंच गया।

बस चालक जग्गा और कंडक्टर ने भी आरोप लगाया कि आरोपी ने उनके साथ बदसलूकी की और मारपीट की कोशिश की। स्थिति बिगड़ती देख चालक ने बस को सीधे थाना सितारगंज ले जाकर पुलिस को सौंप दिया।

हालांकि, थाने पहुंचने के बाद किसी भी यात्री ने लिखित शिकायत देने से इनकार कर दिया। यात्रियों का कहना था कि शिकायत करने पर उन्हें बार-बार थाने के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं, इसलिए उन्होंने मौके पर ही मामला सुलझाने का निर्णय लिया।

बताया जा रहा है कि आरोपी ने अपना नाम विकास बताया, जो रतन फॉर्म नंबर-2, शक्ति फार्म, उधम सिंह नगर का निवासी है। माफी मांगने के बाद उसे छोड़ दिया गया और वह बस में सवार हुए बिना ही सितारगंज में रुक गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

2036 ओलंपिक संकल्प कांवड़ यात्रा को संतों का आशीर्वाद, रेखा आर्या ने लिया आशीर्वचन…

देहरादून/हरिद्वार: वर्ष 2036 में भारत को ओलंपिक खेलों की...

ग्राम प्रधान के कार्यों की जांच अधूरी, एक साल बाद भी नहीं मिला जवाब

रिपोर्टर: अरशद हुसैन रुड़की ब्लॉक के माधोपुर हज़रतपुर गांव में...

नैनीताल के सभी वार्डों में विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार, निर्माण समिति ने की समीक्षा

रिपोर्ट: ललित जोशी नैनीताल: सरोवर नगरी नैनीताल में नगर पालिका...