कीर्तिनगर पुल से महिला ने लगाई अलकनंदा में छलांग, सर्च ऑपरेशन जारी

Date:

टिहरी और पौड़ी गढ़वाल को जोड़ने वाले कीर्तिनगर पुल पर सोमवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। मॉर्निंग वॉक के दौरान एक 35 वर्षीय महिला ने अचानक अलकनंदा नदी में छलांग लगा दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महिला को तेज बहाव में बहते हुए देखा गया। इसके तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस और एसडीआरएफ को सूचना दी। जानकारी के मुताबिक, यह घटना सुबह करीब साढ़े सात बजे की है, जब राहगीरों ने महिला को नदी में कूदते और बहाव में दूर तक जाते देखा।

सूचना मिलते ही कीर्तिनगर पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं और नदी किनारे संभावित स्थानों पर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया। पुलिस ने महिला की पहचान रचना बमराड़ा (35) निवासी बिल्केदार, पौड़ी गढ़वाल के रूप में की है। हालांकि देर शाम तक महिला का कोई सुराग नहीं मिल पाया था।

एसडीआरएफ इंस्पेक्टर मंजरी नेगी के अनुसार, स्थानीय लोगों द्वारा बताए गए स्थानों के आधार पर नदी के विभिन्न हिस्सों में लगातार तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। फिलहाल महिला द्वारा यह कदम उठाने के कारणों का पता नहीं चल सका है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कीर्तिनगर पुलिस के मुताबिक, महिला शादीशुदा है। घटना की सूचना मिलने के बाद उसके पति सुभाष बम राणा को मौके पर बुलाया गया। बताया जा रहा है कि सुभाष पेशे से शिक्षक हैं और पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।

वहीं श्रीनगर पुलिस का कहना है कि फिलहाल प्राथमिकता महिला की तलाश है। महिला के मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई और घटना के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। एसडीआरएफ और पुलिस की संयुक्त टीमें लगातार रेस्क्यू और सर्च अभियान में जुटी हुई हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

रुड़की में कांग्रेस नेता का केंद्र सरकार पर हमला, किसानों और आम जनता के मुद्दों को उठाया

रिपोर्टर: अरशद हुसैन कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य और...

वायरल पत्र पर विधायक अरविंद पांडे की सफाई, बताया पूरी तरह फर्जी

रिपोर्टर: सचिन कुमार गदरपुर से भाजपा विधायक अरविंद पांडे...

उत्तराखंड के 400 मदरसों को जिला स्तर पर लेनी होगी संबद्धता, कैबिनेट का बड़ा फैसला

रिपोर्टर: सचिन कुमार उत्तराखंड सरकार ने राज्य के मदरसों को...