पांच राज्यों के चुनाव परिणामों पर भाजपा में उत्साह का माहौल

Date:

रिपोर्टर: सचिन कुमार

तमिलनाडु, केरल, असम, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी में विधानसभा चुनावों के नतीजों के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है। मतगणना जारी है और शुरुआती रुझानों ने पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भर दिया है।

भाजपा प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार ने कहा कि सुबह से जारी मतगणना में पार्टी मजबूत स्थिति में नजर आ रही है और बड़ी जीत की ओर बढ़ रही है। उन्होंने बताया कि पूरे देश की निगाहें खासतौर पर पश्चिम बंगाल और असम पर टिकी हुई थीं, जहां भाजपा को उल्लेखनीय सफलता मिलती दिखाई दे रही है।

पुडुचेरी में भाजपा की स्थिति बेहद मजबूत बताई जा रही है, जबकि केरल और तमिलनाडु में भी पार्टी का प्रदर्शन संतोषजनक माना जा रहा है। भाजपा नेताओं का मानना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनता का भरोसा लगातार बढ़ रहा है, जिसका असर चुनावी नतीजों में साफ दिखाई दे रहा है।

पार्टी का यह भी कहना है कि जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी द्वारा रखी गई विचारधारा अब साकार होती दिख रही है। भाजपा के अनुसार, पश्चिम बंगाल में भी पार्टी ऐतिहासिक जीत की ओर बढ़ रही है और राजनीतिक हिंसा का माहौल समाप्त होने की उम्मीद है।

इस दौरान भाजपा प्रदेश प्रवक्ता लक्ष्मी अग्रवाल ने भी पार्टी के प्रदर्शन पर संतोष जताते हुए कहा कि देशभर में भाजपा को जनता का व्यापक समर्थन मिल रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

रुड़की में कांग्रेस नेता का केंद्र सरकार पर हमला, किसानों और आम जनता के मुद्दों को उठाया

रिपोर्टर: अरशद हुसैन कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य और...

वायरल पत्र पर विधायक अरविंद पांडे की सफाई, बताया पूरी तरह फर्जी

रिपोर्टर: सचिन कुमार गदरपुर से भाजपा विधायक अरविंद पांडे...

उत्तराखंड के 400 मदरसों को जिला स्तर पर लेनी होगी संबद्धता, कैबिनेट का बड़ा फैसला

रिपोर्टर: सचिन कुमार उत्तराखंड सरकार ने राज्य के मदरसों को...