ऑरेंज अलर्ट पर भी भारी पड़ी आस्था, बदरीनाथ धाम में जारी श्रद्धालुओं का सैलाब

Date:

रिपोर्ट: संजय कुंवर

उत्तराखंड के पवित्र बदरीनाथ धाम में मौसम विभाग के ऑरेंज अलर्ट के बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था कम होती नजर नहीं आ रही है। हल्की बारिश और बदलते मौसम के बीच भी चारधाम यात्रा पूरे उत्साह के साथ जारी है।

धाम में तीर्थयात्री सुव्यवस्थित तरीके से कतारबद्ध होकर भगवान श्री हरि नारायण के दर्शन कर रहे हैं और पुण्य लाभ अर्जित कर रहे हैं। प्रतिकूल मौसम के बावजूद श्रद्धालुओं के उत्साह में कोई कमी नहीं दिख रही है।

आंकड़ों के अनुसार, शनिवार को करीब 18,400 श्रद्धालु बदरीनाथ धाम पहुंचे, जबकि रविवार को यह संख्या 17,500 के पार पहुंच गई। कपाट खुलने के बाद से अब तक लगभग 1.72 लाख श्रद्धालुओं की आमद दर्ज की जा चुकी है, जो इस वर्ष की यात्रा को खास बना रही है।

सुबह के समय खराब मौसम के बीच भी हेली सेवाएं संचालित होती नजर आईं, जिससे दूर-दराज से आने वाले यात्रियों को राहत मिली। हालांकि दिन चढ़ने के साथ मौसम में सुधार देखने को मिला और धाम में खुशनुमा माहौल बन गया।

स्थानीय प्रशासन और यात्रा प्रबंधन से जुड़े अधिकारी लगातार व्यवस्था बनाए रखने में जुटे हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

बदरीनाथ धाम में आस्था और विश्वास का यह अद्भुत संगम एक बार फिर साबित कर रहा है कि कठिन परिस्थितियां भी श्रद्धालुओं के उत्साह को कम नहीं कर सकतीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

“कमीशन के खेल में महिलाओं-बच्चों का स्वास्थ्य दांव पर?” मोर्चा का सरकार पर हमला…

विकासनगर में जन संघर्ष मोर्चा ने महिला सशक्तिकरण एवं...

कलियर में फिर चला पीला पंजा- बड़े अवैध निर्माणों पर मेहरबानी के आरोप…

रुड़की के पिरान कलियर दरगाह क्षेत्र में एक बार...