मसूरी माल रोड पर देर रात बवाल: पर्यटकों और स्थानीय लोगों में मारपीट, पुलिस जांच में जुटी

Date:

मसूरी के माल रोड पर देर रात उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब पर्यटकों और स्थानीय निवासियों के बीच विवाद बढ़कर मारपीट में बदल गया। घटना के बाद दोनों पक्षों ने कोतवाली में तहरीर दी है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, देर रात दिल्ली से आए पर्यटक दंपति माल रोड के बैरियर पर वाहन खड़ा किए हुए थे, जिसके कारण पीछे वाहनों की लंबी कतार लग गई। इस दौरान कुछ स्थानीय लोगों ने उनसे वाहन हटाने का अनुरोध किया, लेकिन बात बढ़ गई। आरोप है कि पर्यटक दंपति ने स्थानीय लोगों पर जूते-चप्पलों से हमला कर दिया।

देखते ही देखते मामला गंभीर हो गया और दोनों पक्षों के बीच जमकर लात-घूंसे चलने लगे। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर स्थिति को संभालने की कोशिश की और पुलिस को सूचना दी गई।

घटना के बाद दोनों पक्षों ने कोतवाली मसूरी में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि पर्यटक दंपति प्रतिबंधित समय में माल रोड में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे थे, जिसे बैरियर पर तैनात कर्मचारियों ने रोका। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ा और मामला हिंसा तक पहुंच गया।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि पर्यटक दंपति ने न केवल उनके साथ बल्कि ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों के साथ भी अभद्र व्यवहार किया। इस घटना के बाद शहर में आक्रोश का माहौल है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि बाहरी पर्यटकों द्वारा इस तरह की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, जिससे व्यवस्था प्रभावित हो रही है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

रुड़की में कांग्रेस नेता का केंद्र सरकार पर हमला, किसानों और आम जनता के मुद्दों को उठाया

रिपोर्टर: अरशद हुसैन कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य और...

वायरल पत्र पर विधायक अरविंद पांडे की सफाई, बताया पूरी तरह फर्जी

रिपोर्टर: सचिन कुमार गदरपुर से भाजपा विधायक अरविंद पांडे...

उत्तराखंड के 400 मदरसों को जिला स्तर पर लेनी होगी संबद्धता, कैबिनेट का बड़ा फैसला

रिपोर्टर: सचिन कुमार उत्तराखंड सरकार ने राज्य के मदरसों को...

ऑरेंज अलर्ट पर भी भारी पड़ी आस्था, बदरीनाथ धाम में जारी श्रद्धालुओं का सैलाब

रिपोर्ट: संजय कुंवर उत्तराखंड के पवित्र बदरीनाथ धाम में...