तीन माह से वेतन न मिलने पर रोडवेज कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन, आर्थिक संकट से जूझ रहे कर्मचारी

Date:

रिपोर्ट: ललित जोशी

उत्तराखंड के नैनीताल स्थित फरसोली रोडवेज कार्यशाला में रोडवेज कर्मचारियों ने पिछले तीन महीनों से वेतन नहीं मिलने के विरोध में धरना प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने निगम प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जल्द लंबित वेतन जारी करने की मांग उठाई।

धरना प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने बताया कि उन्हें फरवरी माह से अब तक वेतन नहीं मिला है। मई माह का एक सप्ताह बीत जाने के बावजूद कर्मचारियों के खातों में वेतन नहीं पहुंचा, जिससे उनके सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।

बिना वेतन के काम करने को मजबूर कर्मचारी

रोडवेज कर्मचारियों का कहना है कि वे मजबूरी में बिना वेतन के लगातार काम कर रहे हैं। घर का खर्च चलाना मुश्किल हो गया है। बच्चों की स्कूल फीस, मकान किराया, दूध और रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

कर्मचारियों ने कहा कि पर्यटन सीजन और पीक सीजन के चलते रोडवेज की आय में बढ़ोतरी हुई है। बसें पूरी क्षमता के साथ संचालित हो रही हैं और निगम को अच्छा राजस्व प्राप्त हो रहा है, लेकिन इसके बावजूद कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं मिल पा रहा है।

लंबित वेतन और महंगाई भत्ते की मांग

प्रदर्शनकारी कर्मचारियों ने निगम प्रबंधन और शासन से फरवरी से मई तक का लंबित वेतन जल्द जारी करने की मांग की। साथ ही महंगाई भत्ते का भुगतान भी तत्काल किए जाने की बात कही।

कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द उनकी मांगें पूरी नहीं की गईं तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

नैनीताल पुलिस का सख्त संदेश, नियम तोड़ने और रौब झाड़ने वालों पर लगातार कार्रवाई

रिपोर्ट: ललित जोशी पर्यटन सीजन के बीच नैनीताल पुलिस...

रुड़की में उक्रांद का बढ़ा कुनबा, कई लोगों ने थामा पार्टी का दामन

संवाददाता: अरशद हुसैन रुड़की के आदर्श नगर में उत्तराखंड...

चारधाम यात्रा में बेजुबानों की सुरक्षा सर्वोपरि, घटी पशु मृत्यु दर: सीएम धामी

संवाददाता: सचिन कुमार उत्तराखंड में चारधाम यात्रा को सुरक्षित...