रुड़की में उक्रांद का बढ़ा कुनबा, कई लोगों ने थामा पार्टी का दामन

Date:

संवाददाता: अरशद हुसैन

रुड़की के आदर्श नगर में उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें संगठन विस्तार और आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर रणनीति तैयार की गई। बैठक के दौरान कई युवाओं और स्थानीय लोगों ने उत्तराखंड क्रांति दल की सदस्यता ग्रहण कर पार्टी का दामन थामा। साथ ही पार्टी ने संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से उमेश प्रधान को नगर उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी।

संगठन विस्तार पर जोर

आदर्श नगर में आयोजित इस बैठक में उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय सचिव एडवोकेट महक सिंह सैनी और जिला अध्यक्ष दीपक लाखवान मुख्य रूप से मौजूद रहे। बैठक में कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने पर विस्तार से चर्चा की।

बैठक के दौरान पार्टी नेताओं ने कहा कि उक्रांद लगातार प्रदेशभर में अपनी पकड़ मजबूत कर रहा है और युवाओं का रुझान तेजी से पार्टी की ओर बढ़ रहा है।

2027 चुनाव में सभी सीटों पर लड़ेगी उक्रांद

केंद्रीय सचिव एडवोकेट महक सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा और कांग्रेस दोनों दलों से निराश हो चुकी है। ऐसे में उत्तराखंड क्रांति दल एक मजबूत तीसरे विकल्प के रूप में उभर रहा है। उन्होंने दावा किया कि पार्टी वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश की सभी 70 सीटों पर चुनाव लड़ेगी और सरकार बनाने की दिशा में काम करेगी।

उमेश प्रधान को मिली बड़ी जिम्मेदारी

जिला अध्यक्ष दीपक लाखवान ने बताया कि पार्टी के सक्रिय और निष्ठावान कार्यकर्ता उमेश प्रधान को नगर उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने कहा कि संगठन लगातार मजबूत हो रहा है और जमीनी स्तर पर सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देकर पार्टी को और सशक्त बनाया जा रहा है।

वहीं नवनियुक्त नगर उपाध्यक्ष उमेश प्रधान ने पार्टी नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे। उन्होंने कहा कि रुड़की में मजबूत कार्यकारिणी तैयार कर अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने का अभियान चलाया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

नैनीताल पुलिस का सख्त संदेश, नियम तोड़ने और रौब झाड़ने वालों पर लगातार कार्रवाई

रिपोर्ट: ललित जोशी पर्यटन सीजन के बीच नैनीताल पुलिस...

तीन माह से वेतन न मिलने पर रोडवेज कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन, आर्थिक संकट से जूझ रहे कर्मचारी

रिपोर्ट: ललित जोशी उत्तराखंड के नैनीताल स्थित फरसोली रोडवेज...

चारधाम यात्रा में बेजुबानों की सुरक्षा सर्वोपरि, घटी पशु मृत्यु दर: सीएम धामी

संवाददाता: सचिन कुमार उत्तराखंड में चारधाम यात्रा को सुरक्षित...