रिपोर्ट: ललित जोशी
पर्यटन सीजन के बीच नैनीताल पुलिस यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने और कानून तोड़ने वालों पर शिकंजा कसने में जुटी हुई है। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि पुलिस पर रौब झाड़ने वालों और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
जनपद के नैनीताल, भवाली, कैंची धाम, भीमताल, हल्द्वानी, काठगोदाम, रामनगर, मुखानी और कालाढूंगी क्षेत्रों में ट्रैफिक पुलिस, सीपीयू और थाना पुलिस सुबह से ही यातायात व्यवस्था संभालती नजर आई। पुलिस प्रशासन का मुख्य उद्देश्य पर्यटकों, श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को जाम और अव्यवस्था से राहत दिलाना है।
एसपी क्राइम/ट्रैफिक डॉ. जगदीश चंद्र और एसपी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे इस अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ लगातार चालानी कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस द्वारा विशेष रूप से काली फिल्म लगे वाहनों, अवैध नंबर प्लेट और मॉडिफाइड वाहनों पर कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में तीन वाहनों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान किए गए।
इन वाहनों पर हुई कार्रवाई
- 24BH4047A कार — काली फिल्म पाए जाने पर ₹1000 का चालान
- UP14GQ9191 कार — काली फिल्म पाए जाने पर ₹1000 का चालान
- UP14GV0008 कार — काली फिल्म पाए जाने पर ₹1000 का चालान
एसएसपी ने कहा कि जनपद में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराया जाएगा।


