देहरादून कैंट क्षेत्र में जिस्मफरोशी के धंधे का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, तीन महिलाएं रेस्क्यू

Date:

रिपोर्टर: सचिन कुमार

देहरादून में दून पुलिस ने देह व्यापार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कैंट क्षेत्र में चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे का पर्दाफाश किया है। गोपनीय सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि तीन महिलाओं को रेस्क्यू किया गया।

पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) को सूचना मिली थी कि कैंट थाना क्षेत्र के किशन नगर एक्सटेंशन में अनैतिक देह व्यापार का अवैध कारोबार संचालित किया जा रहा है। सूचना के बाद एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) और कैंट पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर छापेमारी की।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने दो आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया। वहीं, वहां मौजूद तीन महिलाओं को सुरक्षित रेस्क्यू कर आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई गई। पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक सामग्री और एक वाहन भी बरामद किया है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मुख्य आरोपी पहले भी इसी तरह के मामले में जेल जा चुका है। बताया जा रहा है कि आरोपी बाहरी राज्यों से महिलाओं को नौकरी और काम दिलाने का झांसा देकर देहरादून बुलाता था और बाद में उन्हें देह व्यापार में धकेल देता था।

पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है। साथ ही मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

इस पूरे मामले पर जानकारी देते हुए क्षेत्राधिकारी नगर देहरादून स्वप्निल मुयाल ने बताया कि पुलिस लगातार मानव तस्करी और अनैतिक गतिविधियों के खिलाफ अभियान चला रही है और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रुड़की: भारतीय किसान यूनियन समाज ने कई पदाधिकारियों को सौंपी नई जिम्मेदारियां…..

रुड़की। अकबरपुर ढाढेकी में भारतीय किसान यूनियन (समाज) की...

पिता निकला 13 वर्षीय बेटी का कातिल दोस्त के साथ मिलकर गंगनहर में फेंका शव……

रुड़की/मंगलौर। मंगलौर कोतवाली पुलिस ने 13 वर्षीय किशोरी की...