Saturday, October 10, 2026
HomeUttarakhandसरकारी वाहन छोड़ मोटरसाइकिल से निकले एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी, ईंधन संरक्षण...

सरकारी वाहन छोड़ मोटरसाइकिल से निकले एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी, ईंधन संरक्षण का दिया संदेश

रिपोर्टर: ललित जोशी

सरोवर नगरी नैनीताल समेत पूरे जनपद में ईंधन संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा को लेकर एक प्रेरणादायी पहल देखने को मिली। डॉ. मंजूनाथ टीसी ने आमजन से छोटे वाहनों, सार्वजनिक परिवहन और पैदल चलने की अपील करते हुए खुद सरकारी वाहन छोड़ मोटरसाइकिल से कार्यालय और फील्ड भ्रमण किया।

एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी की इस पहल का असर पुलिस विभाग में भी देखने को मिला। उनके साथ कई पुलिस अधिकारी और कर्मचारी भी पैदल अपने-अपने कार्यालय पहुंचे। इस कदम को आमजन के बीच सकारात्मक संदेश देने वाली पहल माना जा रहा है।

वैश्विक स्तर पर बढ़ते संकट और ईंधन संसाधनों पर लगातार बढ़ रहे दबाव को देखते हुए एसएसपी नैनीताल ने राष्ट्रहित में ईंधन बचाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है कि वह ईंधन की बचत कर देशहित में अपना योगदान दे।

उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक छोटे वाहनों का उपयोग करने, सार्वजनिक परिवहन अपनाने, कार-पूलिंग करने और छोटी दूरी के लिए पैदल चलने की अपील की। एसएसपी ने कहा कि छोटी-छोटी सावधानियां और जागरूकता भविष्य में बड़े सकारात्मक परिणाम ला सकती हैं।

डॉ. मंजूनाथ टीसी ने कहा कि ईंधन संरक्षण केवल आर्थिक दृष्टि से ही जरूरी नहीं है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्रीय संसाधनों की सुरक्षा के लिए भी बेहद महत्वपूर्ण है।

नैनीताल पुलिस की ओर से अधिकारियों और कर्मचारियों को भी अनावश्यक वाहन उपयोग से बचने, कार-पूलिंग अपनाने और ऊर्जा संरक्षण के प्रति जागरूक रहने के निर्देश दिए गए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments