नैनीताल में बड़ा हादसा: जल संस्थान का ट्रक अनियंत्रित, दो महिला पर्यटक गंभीर घायल…

Date:

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल व उसके आसपास पर्यटकों समेत स्थानीय लोगों की आवाजाही का जमकर जमावड़ा लगा हुआ है ।जिसके चलते जल संस्थान का ट्रक अनियंत्रित हो गया। राह चलते दो पर्यटक महिला उसके लपेट में आ गई जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गई। सूचना मिलते ही दर्जनों की संख्या में लोग पहुँच गये आनन फानन में महिलाओं को स्थानीय लोगों की व पुलिस की मदत से राजकीय बी डी पांडे अस्पताल उपचार हेतु ले जाया गया। जहाँ हालत गंभीर होने पर हल्द्वानी रेफर कर दिया गया।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, जल संस्थान के ट्रक के ब्रेक फेल होने के कारण यह दुर्घटना हुई।

हादसे में एक महिला की टांग बुरी तरह कुचल गई, जबकि दूसरी महिला के हाथ में गंभीर चोटें आई हैं। दोनों घायल महिलाएं दिल्ली के गगन विहार क्षेत्र की निवासी बताई जा रही हैं, जो अपने परिवार के साथ नैनीताल घूमने आई थीं।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को तत्काल बी.डी. पांडेय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार करने के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

यहाँ बता दें कि पर्यटन सीजन के दौरान चारो ओर नैनीताल की सड़कों पर वाहनों का भारी दबाव रहता है। जगह जगह जाम के झाम से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

शीर्षक:मंगलौर में लोकसमस्या निवारण कैम्प का आयोजन, अधिकारियों की गैरहाजिरी पर नाराज़गी…

अल्पसंख्यक आयोग की उपाध्यक्ष फरजाना बेगम की अध्यक्षता में...

कैंची धाम मेले को लेकर नैनीताल पुलिस अलर्ट मोड पर…

रिपोर्टर: पंकज / स्थान: हल्द्वानी 15 जून को कैंची...

शीर्षक:चमोली के देवाल में दर्दनाक सड़क हादसा, बोलेरो खाई में गिरकर नदी में समाई, चार की मौत…

रिपोर्ट: नवीन चन्दोला देवाल/चमोली:चमोली जिले के देवाल क्षेत्र में गुरुवार...

प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले सुरेश राठौड़, जांच में निर्दोष साबित होने का जताया भरोसा…

हरिद्वार अभिनेत्री उर्मिला सनावर से जुड़े विवादों के बीच भाजपा...