विकासनगर में जन संघर्ष मोर्चा ने महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग को लेकर तीखा हमला बोला है।
मोर्चा अध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने सीधे तौर पर मंत्री रेखा आर्य पर निशाना साधते हुए कहा कि विभाग में योजनाओं के नाम पर केवल कमीशनखोरी चल रही है।
उन्होंने आरोप लगाया कि आंगनबाड़ी केंद्रों में जो दलिया, सत्तू और अन्य खाद्य सामग्री भेजी जा रही है, वह इतनी खराब गुणवत्ता की है कि लोग उसे इस्तेमाल करने से बच रहे हैं।
नेगी के मुताबिक कई केंद्रों में यह राशन सड़ रहा है, जिससे साफ है कि यह योजना जमीनी स्तर पर फेल हो रही है।
उन्होंने सरकार से मांग की कि लाभार्थियों को सीधे खाते में पैसा दिया जाए और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए।
मोर्चा ने चेतावनी दी कि यदि जल्द सुधार नहीं हुआ तो “आर-पार की लड़ाई” लड़ी जाएगी।



