रिपोर्टर: सचिन कुमार
देहरादून में ग्रामीण निर्माण विभाग द्वारा चल रही विभिन्न विकास परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण उपाध्यक्ष एवं राज्य आंदोलनकारी जोत सिंह बिष्ट ने किया। इस दौरान उन्होंने नारी निकेतन, साधुराम इंटर कॉलेज परिसर और कोरोनेशन अस्पताल की बहुमंजिला पार्किंग का दौरा किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और प्रगति की बारीकी से समीक्षा की।
जोत सिंह बिष्ट ने कहा कि सभी परियोजनाएं निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरी कर ली गई हैं और संबंधित विभागों को सफलतापूर्वक हस्तांतरित भी कर दी गई हैं।
उन्होंने कहा कि राज्य में विकास कार्यों की गति और गुणवत्ता दोनों में सुधार देखने को मिल रहा है, जो एक सकारात्मक संकेत है।
इस मौके पर विभागीय अधिकारी और स्थानीय प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।



