Saturday, October 10, 2026
HomeUttarakhandरुड़की में दलित महापंचायत का बड़ा ऐलान, गिरफ्तारी नहीं हुई तो होगा...

रुड़की में दलित महापंचायत का बड़ा ऐलान, गिरफ्तारी नहीं हुई तो होगा प्रदेशव्यापी आंदोलन

रिपोर्ट: अरशद हुसैन

रुड़की: हरिद्वार के रुड़की स्थित रविदास घाट पर आयोजित दलित समाज की महापंचायत में पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह की तत्काल गिरफ्तारी की मांग जोर-शोर से उठाई गई। बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन को पूरे उत्तराखंड में फैलाया जाएगा।

महापंचायत में वक्ताओं ने कहा कि कथित आपत्तिजनक टिप्पणी ने पूरे दलित समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। उनका कहना था कि किसी भी जनप्रतिनिधि को ऐसी भाषा का प्रयोग नहीं करना चाहिए, जिससे किसी समाज का सम्मान प्रभावित हो। समाज अब इस मुद्दे पर निर्णायक लड़ाई लड़ने के लिए तैयार है।

कार्यक्रम के संयोजक एवं अंतरराष्ट्रीय रविदास धाम जनकल्याण ट्रस्ट के संस्थापक योगेश प्रमुख ने कहा कि दलित समाज अपने स्वाभिमान के साथ किसी प्रकार का समझौता नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि यदि पुलिस ने जल्द कार्रवाई नहीं की तो लोकतांत्रिक तरीके से बड़ा आंदोलन शुरू किया जाएगा।

महापंचायत में मौजूद राज्यमंत्री देशराज कर्णवाल ने भी इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि यह किसी जाति का नहीं बल्कि एक व्यक्ति के कथित व्यवहार का मामला है। उन्होंने स्पष्ट किया कि दलित समाज की महिलाओं के खिलाफ अपमानजनक भाषा किसी भी हाल में स्वीकार नहीं की जा सकती।

बैठक के अंत में निर्णय लिया गया कि एक प्रतिनिधिमंडल हरिद्वार के एसएसपी से मिलकर गिरफ्तारी की मांग करेगा। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया कि कार्रवाई में देरी होने पर आंदोलन को प्रदेशव्यापी स्वरूप दिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments