Sunday, October 11, 2026
HomeUttarakhandरुड़की के भगवानपुर में दिनदहाड़े युवक की हत्या, चाकू से हमला कर...

रुड़की के भगवानपुर में दिनदहाड़े युवक की हत्या, चाकू से हमला कर उतारा मौत के घाट

रिपोर्टर: अरशद हुसैन

रुड़की के भगवानपुर थाना क्षेत्र में हुई एक दर्दनाक वारदात ने पूरे इलाके को दहला दिया है। हाल्लूमजरा चौक पर 28 वर्षीय युवक पर धारदार चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग दहशत में आ गए।

जानकारी के अनुसार, ग्राम निवादा निवासी मुफीद बाइक से सामान लेने हाल्लूमजरा चौक पहुंचे थे। इसी दौरान कुछ लोगों ने उन्हें रोक लिया और अचानक हमला कर दिया। चाकू से किए गए कई वारों में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय लोगों ने घायल युवक को तुरंत अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की। पहले उसे रुड़की के आरोग्यम अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत में देहरादून रेफर किया गया।

लेकिन रास्ते में ही मुफीद ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच शुरू कर दी है।

पुलिस का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

- Advertisement -```html
```
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments