रुड़की पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

Date:

रुड़की: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को रुड़की पहुंचे, जहां भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। भाजपा कार्यालय में मुख्यमंत्री के आगमन पर बड़ी संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य अभिनंदन किया।

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की शुरुआत भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के सामूहिक श्रवण से हुई। इस दौरान पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

इसके बाद मुख्यमंत्री सुबह 11 बजे होटल सेंट्रम में आयोजित ‘युवा शक्ति संवाद’ कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इस कार्यक्रम के माध्यम से मुख्यमंत्री प्रदेश के युवाओं से सीधा संवाद करेंगे और उनसे विभिन्न विषयों पर चर्चा करेंगे।

मुख्यमंत्री के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, दोपहर 3 बजे वह एचआरडीए स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का लोकार्पण भी करेंगे। इस अवसर पर कई जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और स्थानीय लोगों के उपस्थित रहने की संभावना है।

मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए रुड़की में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर हैं तथा कार्यक्रम स्थलों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं, ताकि सभी कार्यक्रम शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सकें.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

नैनीताल में मूसलाधार बारिश से पर्यटकों की फजीहत, झील में फंसी कई नावें, मौसम हुआ सुहाना

रिपोर्ट: ललित जोशी उत्तराखंड की प्रसिद्ध सरोवर नगरी नैनीताल में...

STF उत्तराखंड की फर्जी शस्त्र लाइसेंस नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई, काशीपुर से एक और आरोपी गिरफ्तार

देहरादून: उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने 'ऑपरेशन प्रहार'...