उत्तराखंड में SIR अभियान तेज: देहरादून में बूथ स्तर की बैठक, 70% कार्य पूरा होने का दावा

Date:

रिपोर्टर: सचिन कुमार
देहरादून: उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने संगठनात्मक गतिविधियों को तेज कर दिया है। इसी क्रम में सोमवार को राजधानी देहरादून के किमाड़ी गांव में बूथ स्तर पर स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) अभियान को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अभियान की प्रगति और उसके उद्देश्य पर विस्तार से जानकारी दी।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि देशभर में SIR अभियान चलाया जा रहा है। उत्तराखंड में यह अभियान 8 जून से 7 जुलाई तक संचालित किया जा रहा है। इस दौरान बीएलओ (Booth Level Officers) घर-घर जाकर मतदाताओं को गणना फॉर्म वितरित करने के साथ-साथ भरे हुए फॉर्म का संग्रह भी कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ना और अपात्र या गलत प्रविष्टियों को हटाकर मतदाता सूची को अधिक पारदर्शी एवं शुद्ध बनाना है।

गणेश जोशी ने कहा कि बिहार, पश्चिम बंगाल और असम जैसे राज्यों में SIR अभियान के सकारात्मक परिणाम देखने को मिले हैं। उनके अनुसार, उत्तराखंड में भी बूथ स्तर तक भाजपा कार्यकर्ताओं को इस अभियान से जोड़ा गया है ताकि प्रक्रिया प्रभावी ढंग से पूरी की जा सके।

उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में अब तक करीब 70 प्रतिशत SIR कार्य पूरा हो चुका है, जबकि शेष कार्य अगले पांच दिनों में पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभियान को पूरी गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ सफल बनाने की अपील भी की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

रुड़की में जमीन विवाद ने पकड़ा तूल, ग्राम प्रधान ने अधिवक्ता पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप

रिपोर्ट: अरशद हुसैन रुड़की: हरिद्वार जिले के झबरेड़ा कोतवाली क्षेत्र...

मानसून के बीच आरटीओ की सख्ती, यात्रियों की सुरक्षा के लिए जारी किए विशेष दिशा-निर्देश

रिपोर्ट: सचिन कुमार देहरादून: उत्तराखंड में चल रही चारधाम यात्रा...