भाजपा महिला मोर्चा ने तैयार किया तीन माह का रोडमैप, लखपति दीदी सम्मेलन से टिफिन बैठकों तक होंगे विशेष कार्यक्रम

Date:

रिपोर्टर: सचिन कुमार

देहरादून: आगामी उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) महिला मोर्चा ने अपनी गतिविधियों को तेज कर दिया है। संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और महिला कार्यकर्ताओं के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए महिला मोर्चा ने अगले तीन माह का विस्तृत कार्यक्रम तैयार किया है।

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि सभी जिलों और मंडलों की बैठकें पूरी हो चुकी हैं। अब कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक प्रशिक्षण ऑफलाइन के साथ-साथ ऑनलाइन माध्यम से भी दिया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक कार्यकर्ता चुनावी तैयारियों में प्रभावी भूमिका निभा सकें।

उन्होंने बताया कि 15 जुलाई से 30 जुलाई के बीच प्रदेश की सभी विधानसभा क्षेत्रों में ‘लखपति दीदी सम्मेलन’ आयोजित किए जाएंगे। इन सम्मेलनों में स्वयं सहायता समूह (SHG) से जुड़ी महिलाओं और विभिन्न क्षेत्रों में सफल उद्यमी महिलाओं को आमंत्रित कर सम्मानित किया जाएगा। इसका उद्देश्य महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के साथ-साथ उनकी उपलब्धियों को समाज के सामने लाना है।

इसके बाद 1 अगस्त से 15 अगस्त तक जनप्रतिनिधि सम्मेलन आयोजित होंगे। इनमें बीडीसी सदस्य, जिला पंचायत सदस्य, ब्लॉक स्तर की निर्वाचित महिला जनप्रतिनिधियों सहित स्थानीय निकायों से जुड़ी महिला प्रतिनिधियों को शामिल किया जाएगा। इन सम्मेलनों के माध्यम से संगठन और जनप्रतिनिधियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर जोर रहेगा।

वहीं, 1 सितंबर से 15 सितंबर तक प्रदेश की सभी विधानसभा सीटों पर टिफिन बैठकें आयोजित की जाएंगी। इन बैठकों में भाजपा की वरिष्ठ और पुरानी महिला कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया जाएगा, चाहे वे वर्तमान में किसी संगठनात्मक पद पर हों या नहीं। पार्टी का उद्देश्य अनुभवी कार्यकर्ताओं के अनुभवों का लाभ उठाते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाना है।

भाजपा महिला मोर्चा का यह तीन माह का रोडमैप आगामी विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। संगठन का फोकस महिला कार्यकर्ताओं की भागीदारी बढ़ाने, संगठनात्मक मजबूती और चुनावी तैयारियों को गति देने पर रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

रुड़की में जमीन विवाद ने पकड़ा तूल, ग्राम प्रधान ने अधिवक्ता पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप

रिपोर्ट: अरशद हुसैन रुड़की: हरिद्वार जिले के झबरेड़ा कोतवाली क्षेत्र...

मानसून के बीच आरटीओ की सख्ती, यात्रियों की सुरक्षा के लिए जारी किए विशेष दिशा-निर्देश

रिपोर्ट: सचिन कुमार देहरादून: उत्तराखंड में चल रही चारधाम यात्रा...

जलवायु परिवर्तन की निगरानी में अहम साबित होगा नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क का अनुसंधान अभियान

रिपोर्ट: संजय कुंवर विश्व प्राकृतिक धरोहर नंदा देवी राष्ट्रीय...