मानसून के बीच आरटीओ की सख्ती, यात्रियों की सुरक्षा के लिए जारी किए विशेष दिशा-निर्देश

Date:

रिपोर्ट: सचिन कुमार

देहरादून: उत्तराखंड में चल रही चारधाम यात्रा इस वर्ष अब तक सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ रही है। यात्रा संचालन की समीक्षा करते हुए क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) प्रशासन ने अब तक की व्यवस्थाओं पर संतोष जताया है। अधिकारियों के अनुसार, इस बार यात्रा के लिए 35,800 से अधिक ग्रीन कार्ड जारी किए जा चुके हैं, जबकि ट्रिप कार्ड की संख्या भी पिछले वर्ष की तुलना में बढ़ी है।

देहरादून के आरटीओ संदीप सैनी ने बताया कि यात्रा के दौरान प्रवर्तन टीमों और विभिन्न चेक पोस्टों ने प्रभावी ढंग से कार्य किया है। लगातार निगरानी और सख्त चेकिंग के चलते इस बार सड़क दुर्घटनाओं में उल्लेखनीय कमी दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा अब तक न्यूनतम दुर्घटनाओं के साथ सफलतापूर्वक संचालित हो रही है।

मानसून को देखते हुए जारी किए गए विशेष निर्देश

प्रदेश में मानसून सक्रिय होने के साथ ही आरटीओ प्रशासन ने बस, टैक्सी और ट्रक यूनियनों को विशेष दिशा-निर्देश जारी किए हैं। प्रशासन ने कहा है कि बारिश के दौरान पहाड़ी मार्ग फिसलन भरे हो जाते हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है।

इसी को ध्यान में रखते हुए सभी वाहन चालकों को यात्रा से पहले वाहनों के टायर, वाइपर, ब्रेक, हेडलाइट और पार्किंग लाइट की नियमित जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही ओवरस्पीडिंग और ओवरलोडिंग से पूरी तरह बचने की सख्त हिदायत दी गई है।

मानसून में और सख्त होगी चेकिंग

आरटीओ संदीप सैनी ने बताया कि सभी एआरटीओ प्रवर्तन अधिकारियों और टास्क फोर्स को मानसून के दौरान अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित और सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। विशेष रूप से सुबह के समय वाहनों की जांच को प्राथमिकता दी जाएगी ताकि तकनीकी खराबी वाले वाहन यात्रा मार्ग पर न निकल सकें।

उन्होंने कहा कि प्रशासन का मुख्य उद्देश्य चारधाम यात्रा के दौरान प्रत्येक यात्री की सुरक्षित और सुगम यात्रा सुनिश्चित करना है। इसके लिए परिवहन विभाग लगातार निगरानी रख रहा है और सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन कराया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रुड़की: भारतीय किसान यूनियन समाज ने कई पदाधिकारियों को सौंपी नई जिम्मेदारियां…..

रुड़की। अकबरपुर ढाढेकी में भारतीय किसान यूनियन (समाज) की...

पिता निकला 13 वर्षीय बेटी का कातिल दोस्त के साथ मिलकर गंगनहर में फेंका शव……

रुड़की/मंगलौर। मंगलौर कोतवाली पुलिस ने 13 वर्षीय किशोरी की...