कार और बाइक की भिड़ंत में युवक की दर्दनाक मौत, दूसरा गंभीर घायल

Date:

रिपोर्ट: आसिफ इक़बाल

उत्तराखंड के रामनगर में मंगलवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा नेशनल हाईवे-309 पर रामनगर-काशीपुर मार्ग स्थित पीरुमदारा के पास हुआ, जहां एक अज्ञात कार ने बाइक को टक्कर मार दी।

जानकारी के अनुसार, ऊधम सिंह नगर जिले के प्रतापपुर निवासी रविंद्र और कपिल बाइक से रामनगर होते हुए अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान पीरुमदारा के समीप तेज रफ्तार और कथित लापरवाही से चल रही एक अज्ञात कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल रामनगर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। वहां मौजूद चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए दोनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया।

बताया जा रहा है कि दोनों घायलों को एंबुलेंस से काशीपुर के एक निजी अस्पताल ले जाया जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में रविंद्र ने दम तोड़ दिया, जबकि कपिल का इलाज जारी है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस अज्ञात कार और उसके चालक की तलाश में जुटी है। हादसे के कारणों की भी जांच की जा रही है।

इस हादसे के बाद मृतक के परिवार में मातम पसरा हुआ है। वहीं स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण और सड़क सुरक्षा के प्रभावी इंतजाम करने की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने बूथ संगठन को दिया नया बल, कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने पर जोर

रिपोर्ट: सचिन कुमार उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियों...

कलियर में मतदाता सूची पर उठे सवाल, विधायक हाजी फुरकान अहमद ने निष्पक्ष जांच की मांग

रुड़की: कलियर विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची को लेकर...

आपदा प्रबंधन को लेकर सरकार गंभीर, मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की दस्तक से पहले मुख्यमंत्री...